HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Horoscope: इन 5 राशि के जातकों पर होगी शुक्र की कृपा, जाने अपनी राशि हाल

Horoscope: इन 5 राशि के जातकों पर होगी शुक्र की कृपा, जाने अपनी राशि हाल

मेष राशिफल, वृषभ राशिफल, मिथुन राशिफल, कर्क राशिफल, सिंह राशिफल, कन्या राशिफल, तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल, धनु राशिफल, मकर राशिफल, कुंभ राशिफल, मीन राशिफल

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष राशि

करीबी लोगों के बीच आपका वर्चस्व बढ़ेगा। कोई बड़ा प्रोजेक्ट आज पूर्ण हो सकता है। अड़ियल रवैये के कारण आपके साथी नाराज हो सकते हैं।  भोजन में स्वाद बढ़ाने के लिये नयी रेसिपीज़ का आनन्द लेंगे। किसी नये कार्य में आपको निवेश नहीं करना चाहिये।

पढ़ें :- 24 अप्रैल 2024 का राशिफल : इन 5 राशियों पर गणेशजी की बरसेगी कृपा, धन-संपदा में होगी वृद्धि

वृषभ राशि

अपनी समस्याओं को लोगों से व्यक्त न करें। आज फालतू कार्यों में आप अपना समय बर्बाद कर सकते हैं। करियर को लेकर बड़ा बदलाव न करें। गलत प्रवृत्तियों से आपको बचना चाहिये। शरीर स्वस्थ रखने के लिये नियमित व्यायाम करें। किसी परिजन को लेकर मन परेशान रहेगा।

मिथुन राशि

दफ्तर में आपके ऊपर काम का दबाव रहेगा। अपनी दिनचर्या में बदलाव न करें। मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। रचनात्मक और सामाजिक कार्यों में आप भाग लेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से हट सकता है। कुछ आकस्मिक कार्यों को करना पड़ेगा।

कर्क राशि

कुछ नया सीखने को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे। दोस्तों के साथ पुरानी बातों का स्मरण करेंगे। हार्डवेयर और नेटवर्किंग से जुड़े लोगों को बड़े प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं। धार्मिक यात्रा का आयोजन बना सकते हैं। अपनी आदतों पर सुधार करें। लम्बे समय से रुके हुए काम बन सकते हैं।

सिंह राशि

आपको अलर्ट रहने की जरूरत है। मानसिक और आर्थिक स्थिति थोड़ी प्रतिकूल हो सकती है। कठोर निर्णय लेने पड़ सकते हैं। अपनी जीवनशैली में बदलाव लाने का प्रयास करेंगे। अपने काम से काम रखें। दूसरों के कार्यों में बिल्कुल भी हस्तक्षेप न करें।

पढ़ें :- आज का राशिफल : इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, धनु राशि के लोग चोट व दुर्घटना से बचें

कन्या राशि

पारिवारिक कारोबार में कुछ बाधा आ सकती है लेकिन अपने प्रयत्नों से उसे दूर करने में कुछ कामयाब रहेंगे। अपनी गलतियों से सीखने का प्रयास करें और वो काम बिल्कुल न करें जो आपको बार-बार नुकसान देते हों। मूल्यवान वस्तुओं की प्राप्ति हो सकती है।

तुला राशि

आज बुजुर्ग सदस्यों की सेहत परेशानी का कारण बनेगी। अकस्मात महत्वपूर्ण कार्य निरस्त करने पड़ेंगे। आज आपको भागदौड़ ज्यादा करनी पड़ेगी।  सन्तान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। अपच को लेकर समस्या हो सकती है।

वृश्चिक राशि

किसी काम को लेकर परेशानी दूर होगी। कार्यक्षेत्र की उलझनें समाप्त होंगी। अपने काम का विस्तार करने का विचार बनायेंगे। बेरोजगारों को नया रोजगार मिल सकता है।  वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। जीवनसाथी से आपको सम्मान प्राप्त होगा। आय के नये स्रोत बनेंगे।

धनु राशि

कानूनी विवादों में आपको सफलता मिल सकती है। सहकर्मियों के साथ आपने सम्बन्ध मधुर रहेंगे। मन में नई चीजों को जानने की लालसा बढ़ेगी।  जीवनसाथी अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभायेगा। व्यवसाय को लेकर आपको यात्रा करनी पड़ेगी।

मकर राशि

आपको अपना व्यवहार अच्छा रखना चाहिये। हर काम को लेकर सावधान रहें।  सामाजिक और धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। दैनिक जरूरतों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। किसी गम्भीर मुद्दे में आप परिवार वालों के साथ चर्चा करेंगे।

पढ़ें :- 7 जुलाई 2023 का राशिफल: शुक्र की इन जातकों पर होगी प्रभु की कृपा, जाने अपनी राशि का हाल

कुंभ राशि

पेट दर्द शिकायत होने की सम्भावना है। कारोबार को लेकर ज्यादा सोच-विचार न करें। जीवनसाथी आपके मनोभावों को समझ पायेगा। पारिवारिक कलह सामने आ सकती है। मन कुछ अशान्त हो सकता है।

मीन राशि

दान-धर्म के कार्यों में भाग लेना उचित होगा। परिवार में सौहार्द बढ़ेगा। दाम्पत्य जीवन को बेहतर बनाये रखने का उपाय करें। लवमेट्स आज काफी समय साथ में बिता सकते हैं। आपके सितारे आपके लिये काफी अनुकूल रहने वाले हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...