1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. 5G Services : जियो ने आंध्र प्रदेश के इन शहरों में लॉन्च की True 5G सेवाएं , वाई-फाई सेवाओं का शुभारंभ

5G Services : जियो ने आंध्र प्रदेश के इन शहरों में लॉन्च की True 5G सेवाएं , वाई-फाई सेवाओं का शुभारंभ

रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने आंध्र प्रदेश में अपनी True 5G सेवाएं लॉन्च कर दी हैं। इसके साथ ही तिरुमला, विशाखापत्तनम, विजयवाड़ा और गुंटूर - Jio के 5G नेटवर्क से जुड़ गए हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

5G Services : रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने आंध्र प्रदेश में अपनी True 5G सेवाएं लॉन्च कर दी हैं। इसके साथ ही तिरुमला, विशाखापत्तनम, विजयवाड़ा और गुंटूर – Jio के 5G नेटवर्क से जुड़ गए हैं। उपयोगकर्ताओं को सोमवार (यानी 26 दिसंबर, 2022) से वेलकम ऑफर मिलना शुरू हो गया । हालांकि, आने वाले दिनों में कंपनी की 5G सेवाओं के राज्य के अन्य हिस्सों में लॉन्च होने की उम्मीद है। इसके अलावा, Jio कम्युनिटी क्लिनिक मेडिकल किट और Jio Glass के माध्यम से Jio ने स्वास्थ्य सेवा में 5G के लाभों का प्रदर्शन किया।

पढ़ें :- सिर्फ 4,166 रुपये में मिल रहा पर्सनल एसी; तपती-चुभती गर्मी से हर जगह मिलेगी राहत

प्रमुख टेलीकॉम ऑपरेटर की योजना 2022 के अंत तक सभी प्रमुख शहरों में 5G सेवाओं की पेशकश करने की है और 2023 तक पूरे देश को कवर करने की उम्मीद है। यह ध्यान देने योग्य है कि Jio ने आंध्र प्रदेश में 5G सेवाओं की तैनाती के लिए 6,500 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

‘Jio वेलकम ऑफर’ के तहत 26 दिसंबर से तिरुमला, विशाखापत्तनम, विजयवाड़ा और गुंटूर के Jio उपयोगकर्ताओं को आमंत्रित किया जाएगा। आमंत्रित Jio यूजर्स को बिना किसी अतिरिक्त लागत के 1 जीबीपीएस+ स्पीड और अनलिमिटेड डेटा मिलेगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...