1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. मुंबई में 20 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 7 लोगों की दर्दनाक मौत, 19 घायल

मुंबई में 20 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 7 लोगों की दर्दनाक मौत, 19 घायल

मुंबई के तारदेव इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। ऐसे में आप को बता दें कि भाटिया अस्पताल के पास शनिवार को 20 मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। आग लगने के कारण सात लोगों की मौत हो गई। जबकि अन्य लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर पर पहुचीं पुलिस ने घायलों को अस्पाताल में भार्ती कराया।

By प्रिया सिंह 
Updated Date

मुंबई। मुंबई के तारदेव इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां पर भाटिया अस्पताल के पास शनिवार 20 मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। आग लगने से सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 लोग आग की चपेट में आने से झुलस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर के जवानों ने आग में फंसे ​लोगों को किसी तरह से बाहर निकले। इसक बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

पढ़ें :- देश में जिस तरह से कोरोना फैला था, उसी तरह नरेंद्र मोदी ने बेरोजगारी फैला दी : राहुल गांधी

मेयर किशोरी पेडनेकर ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। मौके पर फंसे सभी लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है और 6 वृद्ध लोगों को ऑक्सीजन सपोर्ट सिस्टम  (6 Oxygen support system for older people) की जरूरत थी। जिन्हे उपलब्ध कराया गया।

बताया जा रहा है कि आग सुबह 7.28 बजे लगी। सूचख्ना पर 13 दमकल की गाड़ियां पहुंचे और आग पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत की। वहीं, आग के चपेट में आने से सात लोगों की मौत हो गई। बता दें कि, अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि आग किस कारण से लगी है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...