HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. एक मुख्यमंत्री, तीन केंद्रीय मंत्री सहित 7 सांसद फिर भी सत्ता नहीं बचा पायेंगे…मध्य प्रदेश में बीजेपी के टिकट एलान के बाद कांग्रेस का निशाना

एक मुख्यमंत्री, तीन केंद्रीय मंत्री सहित 7 सांसद फिर भी सत्ता नहीं बचा पायेंगे…मध्य प्रदेश में बीजेपी के टिकट एलान के बाद कांग्रेस का निशाना

रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शायराना अंदाज में भाजपा पर तंज कसा है। उन्होंने लिखा कि, 'हम तो डूबेंगे, तुम्हें भी ले डूबेंगे सनम'। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि, 18 सालों में मध्यप्रदेश को भाजपा की सरकार ने बर्बादी की कगार पर पहुंचा दिया। ये बात प्रदेश की जनता के साथ साथ भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व भी जान रहा है। इसीलिए 15 दिन पहले अमित शाह और कल मोदी जी ने शिवराज जी के नाम और काम से किनारा कर लिया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

MP Assembly Elections: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ने लगी है। भाजपा ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर जैसे दिग्गजों के नाम भी शामिल हैं। उम्मीदवारों की सूची को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रभारी और महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भाजपा पर तंज कसा है।

पढ़ें :- अगर जरा भी गलती हुई तो ये राम मंदिर पर बाबरी नाम का ताला लगाने का काम करेंगे, रामगोपाल यादव के बयान पर अमित शाह का पलटवार

रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शायराना अंदाज में भाजपा पर तंज कसा है। उन्होंने लिखा कि, ‘हम तो डूबेंगे, तुम्हें भी ले डूबेंगे सनम’। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि, 18 सालों में मध्यप्रदेश को भाजपा की सरकार ने बर्बादी की कगार पर पहुंचा दिया। ये बात प्रदेश की जनता के साथ साथ भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व भी जान रहा है। इसीलिए 15 दिन पहले अमित शाह और कल मोदी जी ने शिवराज जी के नाम और काम से किनारा कर लिया। ये बात शिवराज सिंह जी को मन ही मन बहुत सालती थी। दूसरी ओर सिंधिया जी भी अपनी लोकसभा की हार तथा अपने क्षेत्र में लगातार स्थानीय निकायों की हार से भी हताश थे।

इसके साथह ही उन्होंने लिखा है कि, बस दोनों नेताओं ने सोचा अपने सभी प्रतिद्वंदियों को ठिकाने लगाने का मन बनाया। केंद्रीय नेतृत्त्व को शिवराज और महाराज ने बताया कि मध्यप्रदेश में जीर्णशीर्ण हो चुकी सत्ता की डूबती नाव की पतवार को अब नरेंद्र तोमर, प्रहलाद पटेल, फग्गनसिंह कुलस्ते, कैलाश विजयवर्गीय और राकेश सिंह की ज़रूरत है। मगर असल में शिवराज और महाराज की मंशा ,”हम तो डूबेंगे, तुम्हें भी ले डूबेंगे सनम” की है, ये साफ़ है। इस बात को कैलाश विजयवर्गीय ने एक इंटरव्यू में कहा भी कि हमको टिकिट देकर केंद्रीय नेतृत्त्व ने चौंका दिया ।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, इन टिकिटों की घोषणा के बाद महाराज और शिवराज कह रहे हैं, -“न रहेगा बांस न बजेगी बाँसुरी।” अर्थात हमारी सत्ता तो जा ही रही है, मगर हमारे साथ साथ इन नेताओं का राजनीतिक अस्तित्व भी समाप्त हो जाएगा। कांग्रेस का भय भाजपा को कैसे सताता है, ये साफ़ है! खड़गे, राहुल गाधी, कमलनाथ जी के व्यक्तित्व का ख़ौफ़ देखिए, मध्यप्रदेश की बहादुर जनता का आक्रोश देखिये-एक मुख्यमंत्री, तीन केंद्रीय मंत्री सहित 7 सांसद, एक राष्ट्रीय महासचिव, मगर फिर भी सत्ता नहीं बच पाएगी।

पढ़ें :- अंबानी-अडानी पर पीएम मोदी ने राहुल गांधी को घेरा तो कांग्रेस अध्यक्ष बोले-आज प्रधानमंत्री जी अपने मित्रों पर ही हमलावर हो गए
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...