बिहार के छपरा जनपद से इंसानियत को शर्मशार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक दरिंदे ने एक नाबालिग बच्ची को अपने हवस का शिकार बनाया है। मासूम अपना उपचार करवाने के लिए नर्सिंग होम गई थी, जहां मौका पा कर अस्पताल के ही एक कर्मचारी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया।
पटना। बिहार के छपरा जनपद से इंसानियत को शर्मशार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक दरिंदे ने एक नाबालिग बच्ची को अपने हवस का शिकार बनाया है। मासूम अपना उपचार करवाने के लिए नर्सिंग होम गई थी, जहां मौका पा कर अस्पताल के ही एक कर्मचारी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी बच्ची को बेहोशी की हालत में छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
बिहार के छपरा जनपद के एक गांव निवासी एक नाबालिग बच्ची को कुद दिनों पहले फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गई थी। परिजनों ने ईलाज के लिए बच्ची को भगवान बाजार थाना क्षेत्र में स्थित होप हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। इस दौरान अस्पताल में ही काम करने वले कंपाउंडर ने मौके का फायदा उठा कर बच्ची को अस्पताल के ही शौचालय में ले गया, जहां पर उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान बच्ची बेहोश हो गई, तो आरोपी डर के कारण अस्पताल से फरार हो गया। होश आने पर बच्ची ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। आनन-फानन में परिजनों ने भगवान बाजार थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित बच्ची को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भिजवाया था। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की शिनाख्त सारण जनपद के इशुआपुर थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव निवासी मोनू कुमार पुत्र सुरेश प्रसाद के रूप में हुई है।