1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मथुरा के श्री सिद्धिविनायक होटल में लगी भीषण आग, आज ही हुआ था उद्घाटन

मथुरा के श्री सिद्धिविनायक होटल में लगी भीषण आग, आज ही हुआ था उद्घाटन

मथुरा के वृंदावन में रुक्मणी विहार स्थित श्री सिद्धिविनायक होटल में बुधवार को भीषण आग लग गयी। सबसे अहम बात ये है कि, होटल का आज ही शुभारंभ हुआ था लेकिन पूजा के दौरान ही होटल में भीषण आग लग गयी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

वृंदावन। मथुरा के वृंदावन में रुक्मणी विहार स्थित श्री सिद्धिविनायक होटल में बुधवार को भीषण आग लग गयी। सबसे अहम बात ये है कि, होटल का आज ही शुभारंभ हुआ था लेकिन पूजा के दौरान ही होटल में भीषण आग लग गयी। इस घटना में तीन बच्चे झुलस गए और अंदर फंसे लोगों को किसी तरह से बाहर निकाला गया। होटल में आग लगने की सूचना पर फायर बिग्रेड के साथ पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। वहीं, अब पुलिस जांच कर रही है कि आखिर होटल में किस कारण से आग लगी है?

पढ़ें :- विराट-अनुष्का वृंदावन पहुंचकर प्रेमानंदजी महराज से लिया आशीर्वाद, आम भक्तों के साथ हाथ-जोड़कर एक घंटे तक सुना सत्संग

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...