1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. VIDEO: पीएम मोदी कि हत्या की रची गई साजिश, अमेरिका से जुड़े है तार, पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार

VIDEO: पीएम मोदी कि हत्या की रची गई साजिश, अमेरिका से जुड़े है तार, पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार

देश में ही बैठे कुछ लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या की साजिश रच रहे है। इसके तार सीधे अमेरिका से जुड़े है। साजिश रचने वालों ने अमेरिका के सीआइए को पीएम मोदी की हत्या को लेकर ई-मेल भेज था और बदले में मोटी रकम मांगी दी थी।

By Satish Singh 
Updated Date

नई दिल्ली। देश में ही बैठे कुछ लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या की साजिश रच रहे है। इसके तार सीधे अमेरिका से जुड़े है। साजिश रचने वालों ने अमेरिका के सीआइए को पीएम मोदी की हत्या को लेकर ई-मेल भेज था और बदले में मोटी रकम मांगी दी थी। आरोपियों ने पहले भी कई बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया है। उन्होने पीएम मोदी की हत्या करने के लिए सिर्फ 22 दिन का समय मांगा था। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे कड़ी पूछताछ कर रही है।

पढ़ें :- ऑस्ट्रिया के चांसलर स्टॉकर करेंगे चार- दिवसीय भारत का दौरा, पीएम मोदी के साथ लंच कर व्यापार और निवेश को करेंगे मजबूत

विदेशी एजेंसी से जुड़े इस मामले का इनपुट मिलते ही भारतीय सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। बिहार के बक्सर जनपद के एसपी शुभम आर्य ने बताया कि पुलिस ने मुख्य आरोपी अमन तिवारी के घर पर छापेमारी की थी। इस दौरान अमन को गिरफ्तार कर लिया गया और उसकी निशानदेही पर दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के घर से लैपटॉप और, मोबाइल सहित कई अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स बरामद किए गए हैं। सभी डिवाइसों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि आरोपी किन-किन लोगों के संपर्क में है। वहीं पुलिस अपनी जांच में पता लगाने का प्रयास कर रही है​ कि इस मामले के तार किसी विदेशी ताकत या आतंकी संगठन से तो जुड़े नहीं हैं या फिर यह किसी दिमागी खुराफात का नतीजा है। वहीं पुलिस की शुरुआती पूछताछ में पता चला कि आरोपी अमन तिवारी का आपराधिक इतिहास रहा है। अमन वितारी ने पहले भी कोलकाता हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की धमकी दे चुका है और उसे गिरफ्तार भी किया गया था, लेकिन नाबालिग होने के कारण उसे कानूनी राहत मिल गई थी।

पढ़ें :- प्रधानमंत्री के समर्थन में उतरा बॉलीवुड, महिला आरक्षण बिल का अभिनेत्री कर रही है स्वागत, पीएम मोदी का दिल से किया शुक्रिया

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...