1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चेंजिंग रुम में CCTV कैमरे लगा कर महिलाओं को कपड़े बदलते हुए वीडियो कैद करने वाले महंत पर एक लाख का ईनाम घोषित

चेंजिंग रुम में CCTV कैमरे लगा कर महिलाओं को कपड़े बदलते हुए वीडियो कैद करने वाले महंत पर एक लाख का ईनाम घोषित

गाजियाबाद के मुरादनगर में छोटा हरिद्वार के महंत मुकेश गिरि पर पुलिस ने इनाम राशि बढ़ाकर एक लाख घोषित कर दिया है। महंत पर आरोप है कि वह घाट पर बने चेंजिग रुम में सीसीटीवी कैमरे लगाकर महिलाओं के कपड़े बदलने के वीडियो रिकॉर्ड करता था।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

गाजियाबाद के मुरादनगर में छोटा हरिद्वार के महंत मुकेश गिरि पर पुलिस ने इनाम राशि बढ़ाकर एक लाख घोषित कर दिया है। महंत पर आरोप है कि वह घाट पर बने चेंजिग रुम में सीसीटीवी कैमरे लगाकर महिलाओं के कपड़े बदलने के वीडियो रिकॉर्ड करता था।महंत मुकेश गिरि बीते लगभग चार महिने से फरार चल रहा है। पुलिस फरार चल रहे मंहत को चार महिने से तलाश कर रही है।

पढ़ें :- Lucknow Poster Controversy : लखनऊ में लगा 'भारत विरोधी रावण' का पोस्टर, अखिलेश, राहुल, अतीक समेत कई हस्तियों की हैं तस्वीरें

मुरादनगर गंग नहर पर स्थित शनि मंदिर के महंत मुकेश गिरी लगभग चार महिने से फरार चल रहे है, लेकिन अभी तक महंत की गिरफ्तारी नहीं कर पाई है। गाजियाबाद की गंग नहर को मुकेश गिरी ने छोटा हरिद्वार के नाम से लोगों के सामने एक धार्मिक स्थल के रूप में बनाकर पेश किया था,

लेकिन आरोप है कि महंत इस धर्मस्थल की का आड़ में यहां पर नहाने आई महिलाओं की घाट पर बने चेंजिंग रूम में कपड़े बदलते हुए सीसीटीवी में वीडियो कैद कर रहा है। इसके बाद इस मामले में मुकेश गिरी पर केस दर्ज हुआ था। तभी से मुकेश गिरी फरार चल रहा है। अब पुलिस ने उसके ऊपर इनाम की राशि बढ़ाकर भी एक लाख रुपये कर दी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...