1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मॉडर्न एकेडमी गोमतीनगर में छात्रा बॉल्कनी से गिरकर घायल, गंभीर अवस्था में अस्पताल में कराया गया भर्ती

मॉडर्न एकेडमी गोमतीनगर में छात्रा बॉल्कनी से गिरकर घायल, गंभीर अवस्था में अस्पताल में कराया गया भर्ती

यूपी की राजधानी लखनऊ में मॉडर्न एकेडमी गोमतीनगर विराम खंड पांच में मंगलवार दोपहर तीसरी मंजिल से छात्रा के गिरकर घायल होने की खबर है। इसके बाद छात्रा को अपस्ताल में भर्ती कराया गया है। घायल छात्रा का नाम आस्था सिंह है। जो कक्षा 10 ए की छात्रा है। जहां 10वीं में पढ़ने वाली 15 वर्षीय छात्रा आस्था सिंह ने मंगलवार सुबह करीब 10 बजे स्कूल बिल्डिंग की छत से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में मॉडर्न एकेडमी गोमतीनगर विराम खंड पांच में मंगलवार सुबह तीसरी मंजिल से छात्रा के गिरकर घायल होने की खबर है। इसके बाद छात्रा को डॉ.राम मनोहर लोहिया अपस्ताल (Dr. Ram Manohar Lohia Hospital) में भर्ती कराया गया है। घायल छात्रा का नाम आस्था सिंह है। जो कक्षा 10 ए की छात्रा है।

पढ़ें :- शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने हुमायूं कबीर को दी चेतावनी, बोले- बाबर के नाम पर मस्जिद बनाई तो उसका भी वही हाल होगा

15 वर्षीय छात्रा आस्था सिंह ने  करीब 10 बजे स्कूल बिल्डिंग की छत से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। आस्था, उन्नाव जिले में तैनात पुलिस उपाधीक्षक (CO) संतोष सिंह की बेटी है। स्कूल स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए छात्रा को डॉ.राम मनोहर लोहिया लोहिया अस्पताल (Dr. Ram Manohar Lohia Hospital)  में भर्ती कराया, जहां वह फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में है और खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और स्कूल के CCTV फुटेज कब्जे में लिए गए हैं। घटना से स्कूल प्रबंधन और परिजन दोनों सदमे में हैं।

घटना के तुरंत बाद पुलिस ने जब मौके की छानबीन की तो यह सामने आया कि छात्रा अचानक क्लास से निकलकर तीसरी मंजिल की ओर गई थी। वहां से उसने छलांग लगा दी, जिससे स्कूल परिसर में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। स्टाफ ने तत्काल एंबुलेंस मंगाई और छात्रा को अस्पताल पहुंचाया। हालांकि छात्रा अब खतरे से बाहर है, लेकिन यह घटना स्कूल के भीतर सुरक्षा और छात्रों की मानसिक स्थिति पर गंभीर सवाल छोड़ गई है। आस्था पुलिस अफसर की बेटी है, ऐसे में यह और भी चौंकाने वाला है कि वह किन परिस्थितियों में इतना बड़ा कदम उठाने को मजबूर हुई? क्या स्कूल में काउंसलिंग की व्यवस्था थी? क्या किसी शिक्षक ने पहले कोई संकेत देखा था? फिलहाल पुलिस आत्महत्या के प्रयास के कारणों की जांच में जुटी है। परिजनों और स्कूल से पूछताछ जारी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...