1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Aaj ka Panchang : जानें आज का पंचांग, महा नवमी पूजा का शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj ka Panchang : जानें आज का पंचांग, महा नवमी पूजा का शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj ka Panchang : आश्विन माह शुक्ल पक्ष की आज नवमी है। आज नवरात्र की महानवमी तिथि है। दुर्गासप्तशती का आज पाठ करें। मंगलवार के दिन भक्त हनुमान जी की पूजा करते हैं। भगवान राम के नाम का संकीर्तन की जाती है। उत्तराषाढ़ा नक्षत्र है। आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आज विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज मंगलवार का व्रत रहें।

By संतोष सिंह 
Updated Date

पढ़ें :- Jupiter transit in Taurus : देवताओं के गुरु बृहस्पति देव का वृषभ में हो रहा है गोचर , जानें  विभिन्न राशियों पर प्रभाव

सुंदरकांड का पाठ करें। हनुमानबाहुक के पाठ का आज बहुत महत्व है। शिव मंदिर में भगवान शिव का गंगा जल से रुद्राभिषेक करें। सायंकाल महिलाएं शिव मंदिर जाकर भगवान शिव व माता पार्वती की विधिवत पूजा अर्चना करती हैं। हनुमान जी की स्तुति करें। आज मसूर व गुड़ के दान का बहुत महत्व है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। आज दान का अनन्त पुण्य है।आज व्रत रखने का महान दिवस है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

पंचांग 4 अक्टूबर 2022 
दिनांक-04 अक्टूबर 2022
दिवस-मंगलवार
माह-आश्विन ,शुक्ल पक्ष,
तिथि-नवमी 02:20pm तक फिर दशमी
सूर्योदय-06:19am
सूर्यास्त-06:02 pm
नक्षत्र-उत्तराषाढ़ा
सूर्य राशि-कन्या
चन्द्र राशि-मकर
करण-कौलव
योग-अतिगण्ड
4 अक्टूबर 2022 का शुभ मुहूर्त
अभिजीत- 11:58am से 12:48pm तक।
विजय मुहूर्त- 02:29pm से 03:28 pm तक
गोधुली मुहूर्त- 06:19pm से 06:56pm तक
4 अक्टूबर 2022 का अशुभ मुहूर्त
राहुकाल- दोपहर 03 बजे से 04:30 बजे तक

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...