1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. आम आदमी पार्टी लोकसभा में हुई साफ, पंजाब के मुख्यमंत्री की सीट भी गंवाई

आम आदमी पार्टी लोकसभा में हुई साफ, पंजाब के मुख्यमंत्री की सीट भी गंवाई

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Punjab Chief Minister Bhagwant Singh Mann)की संगरूर लोकसभा सीट (Sangrur Lok Sabha seat) आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) हार गई है। सबसे आश्चर्य की बात यह है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Punjab Chief Minister Bhagwant Singh Mann) के गांव में भी आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) चुनाव हार का मुंह देखना पड़ा है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Punjab Chief Minister Bhagwant Singh Mann)की संगरूर लोकसभा सीट (Sangrur Lok Sabha seat) आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) हार गई है। सबसे आश्चर्य की बात यह है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Punjab Chief Minister Bhagwant Singh Mann) के गांव में भी आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) चुनाव हार का मुंह देखना पड़ा है। बता दें कि पार्टी की दो राज्यों में सरकार है, लेकिन एक भी लोकसभा सांसद नहीं है।

पढ़ें :- जो निमंत्रण मिलने के बाद न मंदिर गए, न अयोध्या गए, इन लोगों को कभी माफ नहीं किया जा सकता: अमित शाह

बता दें कि इससे पहले आम आदमी पार्टी के एक मात्र लोकसभा सांसद भगवंत मान ही थे, जिन्होंने अपनी सीट से इस्तीफा दे दिया था। वह पंजाब के मुख्यमंत्री हैं। संगरूर सीट पर उपचुनाव में शिरोमणि अकाली दल (Shiromani Akali Dal) के सिमरनजीत सिंह मान ने जीत दर्ज की है। अब राज्यसभा में आप के 8 सांसद हैं लेकिन लोकसभा में यह संख्या शून्य है।

राज्यसभा में कितने AAP सांसद?

एक तरफ लोकसभा में आम आदमी पार्टी का प्रतिनिधित्व करने वाला कोई नहीं है तो वहीं उच्च सदन में पार्टी के आठ सांसद हैं। जुलाई में यह संखया बढ़कर 10 हो जाएगी। हाल में आम आदमी पार्टी से राघव चड्ढा, अशोक मित्तल, संजीव अरोड़ा. हरभजन सिंह और संदीप पाठक राज्यसभा पहुंचे हैं। पहले से ही संजय सिंह, एनडी गुप्ता और सुशील गुप्ता राज्यसभा में थे।

हैट्रिक से चूकी आप?

पढ़ें :- यूपी में एक बजे तक 35.73 फीसदी मतदान, अमरोहा अव्वल तो मथुरा रहा फिसड्डी

संगरूर सीट पर आम आदमी पार्टी हैट्रिक से चूक गई। आम आदमी पार्टी को पंजाब से ही लोकसभा में एंट्री मिली थी। 2014 में जहां आम आदमी पार्टी को पंजाब से चार सीटें हासिल हुई थीं वहीं 2019 में केवल भगवंत मान ही चुनाव जीत पाए। संगरूर से भगवंत मान ने दो बार जीत दर्ज की लेकिन तीसरी बार यहां शिरोमणि अकाली दल ने कब्जा कर लिया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...