HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Aam Aadmi Party : यूपी में संगठन को देगी धार, जानें किसको कहां का बनाया प्रभारी, देखें पूरी लिस्ट

Aam Aadmi Party : यूपी में संगठन को देगी धार, जानें किसको कहां का बनाया प्रभारी, देखें पूरी लिस्ट

यूपी विधानसभा चुनाव में आम आदमी को करारी​ शिकस्त मिली थी। जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर प्रदेश और ज़िला स्तर की सभी इकाइयों को भंग कर दिया था। इसके बाद बुधवार को यूपी में आम आदमी पार्टी ने बड़ा फैसला करते हुए 75 ज़िलों में मज़बूत संगठन निर्माण को प्रभारी बना दिए हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव में आम आदमी को करारी​ शिकस्त मिली थी। जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर प्रदेश और ज़िला स्तर की सभी इकाइयों को भंग कर दिया था। इसके बाद बुधवार को यूपी में आम आदमी पार्टी ने बड़ा फैसला करते हुए 75 ज़िलों में मज़बूत संगठन निर्माण को प्रभारी बना दिए हैं।

पढ़ें :- हम संविधान की रक्षा करेंगे, कोई भी शक्ति हिंदुस्तान के संविधान को खत्म नहीं कर सकती: राहुल गांधी

बता दें कि यूपी चुनाव में हार के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल के आदेश पर आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में अपनी प्रदेश और ज़िला स्तर की सभी इकाइयों को भंग कर दिया था। जिसके बाद बुधवार को आम आदमी पार्टी ने संगठन निर्माण को 75 ज़िलों में अपने प्रभारी नियुक्त किये हैं।

जिसमे राज्यसभा सांसद सजंय सिंह को लखनऊ, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह को प्रयागराज, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष फ़ैसल खान लाला को रामपुर, पूर्व महिला प्रदेश अध्यक्ष नीलम यादव को गोरखपुर का प्रभारी नियुक्त किया है। अब इन प्रभारियों के सहारे आम आदमी पार्टी सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में आना मज़बूत संगठन का निर्माण करेगी।

पढ़ें :- MAHARAJGANJ:बसपा प्रत्याशी मोहम्मद मौसमे आलम ने आज किया नामांकन,चुनावी मौसम में आई गर्माहट

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...