HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में AAP आई और छा गई, निकाय चुनाव में केजरीवाल का जमकर चला झाडू, देखें अब तक का प्रदर्शन

यूपी में AAP आई और छा गई, निकाय चुनाव में केजरीवाल का जमकर चला झाडू, देखें अब तक का प्रदर्शन

आम आदमी पार्टी ने यूपी निकाय चुनावों में 'टैक्स माफी' वाला मास्टर दांव चला। 'हाउस टैक्स हाफ, पानी टैक्स माफ़, शहर अपना साफ होगा' के नारे के साथ मैदान में उतरी। पार्टी ने थीम सॉन्ग 'झाडू वाला आया कचरा साफ करेगा, केजरीवाल ही कचरा साफ करेगा' कुछ हद तक प्रभावी होता नजर आया।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। आम आदमी पार्टी ने यूपी निकाय चुनावों में ‘टैक्स माफी’ वाला मास्टर दांव चला। ‘हाउस टैक्स हाफ, पानी टैक्स माफ़, शहर अपना साफ होगा’ के नारे के साथ मैदान में उतरी। पार्टी ने थीम सॉन्ग ‘झाडू वाला आया कचरा साफ करेगा, केजरीवाल ही कचरा साफ करेगा’ कुछ हद तक प्रभावी होता नजर आया। ‘झाडू को लाना, भ्रष्टाचारी को भगाना’। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली और पंजाब मॉडल का ज़िक्र करते हुए, बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा कराना, स्कूल में सुधार और दिल्ली के अस्पताल जैसी योजनाओं का भी जिक्र कर वोट मांगा था।

पढ़ें :- Terrorist Attack : वायुसेना के काफिले पर आतंकी हमले की खरगे ने की निंदा, राहुल ने जवान की शहादत पर जताया शोक

यू पी में AAP की धमाकेदार इंट्री 4 लाख वोटों वाली रामपुर नगर पालिका परिषद में लगभग 15 हज़ार वोटों से AAP प्रत्याशी सना मामून जीती।

कानपुर नगर निगम में AAP के वार्ड नं 75 से पार्षद प्रत्याशी मो. उमर मंसूरी 400 से ज्यादा मतों से विजयी हुए।

अयोध्या नगर निगम में महाराणा प्रताप वार्ड से अबरून निशा पार्षद का चुनाव जीता।

केमरी नगर पंचायत में चेयरमेन पद पर AAP की जीत पक्की। 1827 आप रफत अंसार आगे।

पढ़ें :- Maharajganj:अगामी चुनाव को लेकर पुलिस अधीक्षक ने बॉर्डर किया निरीक्षण 

अमेठी में एक और जीत। वार्ड नंबर-4 से कलावती 274 वोट पाकर विजयी।

कौशांबी सराय अकील से बड़ी खबर यूपी में AAP की शानदार जीत चेयरमैन पद पर AAP के अनूप सिंह पटेल 1800 वोटों से जीते।

कौशांबी के 3 वार्डों में AAP की जीत। जीते सभासद प्रत्याशियो का नाम।

वार्ड 07 प्रकाश गुप्ता
वार्ड 01 जितेंद्र कुमार
वार्ड 06 रोशन लाल

ग़ाज़ियाबाद से आप का खाता खुला, लोनी नगर पालिका के वार्ड 31 से जगत भैया विजयी घोषित हुए ।

पढ़ें :- PM Modi Road Show : पीएम मोदी पहुंचे कानपुर,  गाड़ी के बाहर से लोगों का किया अभिवादन

झांसी निगम निगम से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी आशीष रैकवार जी वार्ड नंबर 42 से जीते।

फ़िरोज़ाबाद नगर निगम पार्षद वार्ड नं 7 में आम आदमी पार्टी के राजेश संखवार जीते।

मुरादाबाद जनपद की अगवानपुर नगर पंचायत के वार्ड नं 6 से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी जावेद आलम को शानदार जीत ।

बहराइच जनपद की कैसरगंज नगर पंचायत के वार्ड नं 13 से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी फिरोज आकिफ को शानदार जीत ।

कौशांबी नगर पंचायत सराय अकिल से सभासद प्रत्याशी माला त्रिपाठी वार्ड 08 से जीत।

रामपुर की केमरी नगर पंचायत वार्ड 1 से AAP अल्वा महंदी जीते वार्ड 10 से AAP अंसार अहमद जीते वार्ड 12 से AAP नियाज़ अहमद जीते।

पढ़ें :- Maharajganj:छात्र-छात्राओं को सशक्त बनाने का दिया मंत्र 

बुलंदशहर जनपद की जहांगीराबाद नगर पालिका के वार्ड नं 10 से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी मो० अनीस मलिक को शानदार जीत।

अमेठी जनपद की वार्ड नं 3 से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी मिथलेश सरोज को शानदार जीत।

कौशांबी सराय अकील से AAP की शानदार जीत चेयरमैन पद पर AAP के अनूप सिंह पटेल 1800 वोटों से जीते।

फर्रुखाबाद जनपद की शमशाबाद नगर पंचायत के वार्ड नं 7 से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी ज्ञान सिंह पाल को शानदार जीत।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...