1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Noida News : गालीबाज श्रीकांत त्यागी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली जमानत, जल्द आ सकता है जेल से बाहर

Noida News : गालीबाज श्रीकांत त्यागी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली जमानत, जल्द आ सकता है जेल से बाहर

नोएडा (Noida) के गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) को गुरुवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) से जमानत मिल गई है। बताया जा रहा है कि हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद अब श्रीकांत त्यागी जल्द ही जेल से बाहर आ सकता है। बता दें कि नोएडा (Noida)  की एक चर्चित सोसायटी में महिला के साथ बदसलूकी का आरोपी श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) 9 अगस्त से ही जेल में बंद है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

प्रयागराज। नोएडा (Noida) के गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) को गुरुवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) से जमानत मिल गई है। बताया जा रहा है कि हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद अब श्रीकांत त्यागी जल्द ही जेल से बाहर आ सकता है। बता दें कि नोएडा (Noida)  की एक चर्चित सोसायटी में महिला के साथ बदसलूकी का आरोपी श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) 9 अगस्त से ही जेल में बंद है।

पढ़ें :- देश में जिस तरह से कोरोना फैला था, उसी तरह नरेंद्र मोदी ने बेरोजगारी फैला दी : राहुल गांधी

गैंगस्टर एक्ट में मिली जमानत

श्रीकांत के खिलाफ गैंगस्टर और अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। बताया जा रहा है कि श्रीकांत त्यागी को गैंगस्टर एक्ट में ही इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिली है। जबकि अन्य मा्मलों में उसे पहले ही गौतमबुद्ध नगर कि जिला कोर्ट से जमानत मिल गई थी। जिसके बाद अब यह कहा जा रहा है कि जेल से बाहर आने का उसका रास्ता लगभग साफ हो गया है।

जिस वक्त श्रीकांत त्यागी फरार हुआ था। उस वक्त उसपर 25 हजार रुपये का इनाम भी रखा गया था। पुलिस की 10 से ज्यादा टीमें उसकी तलाश में जुटी थीं। बाद में उसे मेरठ से पकड़ा गया था। श्रीकांत त्यागी के पक्ष में सोसाइटी में घुसे 6 युवकों समेत कुल 8 लोगों को जिला कोर्ट ने पहले ही जमानत दे दी थी।  इस मामले में कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

नोएडा में महिला से बदसलूकी करने का यह मामला 5 अगस्त का है। श्रीकांत त्यागी का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। जिसके बाद श्रीकांत त्यागी पर कठोर कार्रवाई किये जाने की मांग की गई थी। हालांकि पुलिस की दबिश बढ़ने के बाद श्रीकांत त्यागी फरार हो गया था। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था।

पढ़ें :- जयराम रमेश बोले- 'दक्षिण में साफ और उत्तर में हाफ हो जाएगी भाजपा', कमजोर वर्ग को हम बनाना चाहते हैं सशक्त

नोएडा के सेक्टर-93बी में स्थित ग्रैंड ओमेक्स हाउसिंग सोसाइटी में श्रीकांत त्यागी ने बालकनी को कवर किया कर लिया था और बालकनी के आसपास काफी संख्या में पेड़-पौधे लगाए हुए थे। श्रीकांत त्यागी खुद को भाजपा नेता बताता था और सोसायटी के लोगों पर धौंस जमाता था। 5 अगस्त को सोसायटी में एक महिला के साथ उसकी बहस हो गई थी। महिला ने आरोप लगाया था कि उसने अवैध कब्जा कर रखा है। इस पर बौखलाए श्रीकांत त्यागी ने महिला को गाली दी थी और उन्हें धक्का भी दिया था। इसका वीडियो वायरल होने के बाद श्रीकांत त्यागी की मुश्किलें बढ़ गई थीं। भारतीय जनता पार्टी ने भी साफ किया था कि श्रीकांत त्यागी से पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...