HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. Adani Group News: हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर हंगामे के बाद भी अडानी समूह पर एलआईसी का भरोसा बरकरार

Adani Group News: हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर हंगामे के बाद भी अडानी समूह पर एलआईसी का भरोसा बरकरार

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद अडानी ग्रुप को बड़ा झटका लगा था। अडानी ग्रुप के शेयरों में बड़ी गिरावट दर्ज हुई थी। हालांकि, इसके बाद भी देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी का भरोसा अडानी ग्रुप पर बना हुआ है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Adani Group News: हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद अडानी ग्रुप को बड़ा झटका लगा था। अडानी ग्रुप के शेयरों में बड़ी गिरावट दर्ज हुई थी। हालांकि, इसके बाद भी देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी का भरोसा अडानी ग्रुप पर बना हुआ है। अडानी समूह पर लग रहे तमाम आरोपों के बावजूद सरकार के स्वामित्व वाली भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने मार्च तिमाही में अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ायी है।

पढ़ें :- Delhi Liquor Scam : ईडी ने चार्जशीट में अरविंद केजरीवाल और आप को बनाया आरोपी

मीडिया रिपोर्ट की माने तो कंपनी के शेयरों का भाव लगभग आधा कम होने के बावजूद एलआईसी ने अडाणी समूह की इस कंपनी में 3,57,500 शेयरों की खरीदारी की है। अडानी एंटरप्राइजेज में सरकारी बीमा कंपनी की हिस्सेदारी बढ़कर 4.26% हो गई है। दिसंबर महीने में यह 4.23% थी।

एलआईसी ने इस दौरान अडानी एंटरप्राइजेज के अलावा अडानी ट्रांसमिशन, अडाणी ग्रीन और अडाणी टोटल गैस के शेयरों में भी अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। वहीं, बीमा कंपनी के समूह के तीन शेयरों अडाणी पोर्ट्स, एसीसी और अंबुजा सीमेंट्स में अपनी हिस्सेदारी घटाई है।

अडाणी समूह की कंपनियों में एलआईसी का निवेश जनवरी 2023 के अंत में करीब 30,127 करोड़ रुपये का था। इस दौरान विपक्ष के नेताओं ने सरकार पर निधाना साधा कि वह अडाणी समूह को बचाने के लिए एलआईसी और एसबीआई पर समूह की कंपनियों में निवेश का दबाव बनाया था।

 

पढ़ें :- Forbes List : '30 अंडर 30 एशिया' सूची का 9वां संस्करण जारी, इन भारतीयों को मिली जगह

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...