HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Adipurush Trailer Out: भगवान राम के अवतार में प्रभास और सीता मां के रूप में दिखी कृति, रिलीज हुआ ‘आदिपुरुष’ का ट्रेलर

Adipurush Trailer Out: भगवान राम के अवतार में प्रभास और सीता मां के रूप में दिखी कृति, रिलीज हुआ ‘आदिपुरुष’ का ट्रेलर

फिल्म 'आदिपुरुष' के ट्रेलर लॉन्च (Trailer launch of 'Adipurush') से पहले मुंबई के जुहू इलाके में एक मल्टीप्लेक्स में फैंस ने 'जय श्री राम' के नारे लगाए और भगवा झंडा लहराया।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Adipurush Trailer Out: फिल्म ‘आदिपुरुष’ के ट्रेलर लॉन्च (Trailer launch of ‘Adipurush’) से पहले मुंबई के जुहू इलाके में एक मल्टीप्लेक्स में फैंस ने ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए और भगवा झंडा लहराया। फिल्म में प्रभास ने भगवान राम, कृति सैनन ने देवी सीता, सनी सिंह ने लक्ष्मण और सैफ अली खान ने रावण की भूमिका निभाई है।

पढ़ें :- Poonam Pandey Video: जब एक्स बॉयफ्रेंड ने किया पूनम पांडेय का बाथरूम वीडियो, किया था यूट्यूब ने ब्लॉक

मीडिया भी ट्रेलर रिलीज के लिए इंतजार कर रहा था। इस दौरान पारंपरिक परिधान में हाथ में भगवा झंडे लिए आए फैंस ने जय श्री राम के नारे लगाए। उन्होंने श्री राम लक्ष्मण जानकी, जय हनुमान की का नारा लगाया। लोगों की धार्मिक भावनाओं को देखते हुए शो के व्यवस्थापकों ने भी नारे लगाए।

लोगों के हाथों में तख्तियां थी, जिसमें कमोबेश इसी तरह के नारे लिखे हुए थे। जैसे-जैसे ट्रेलर रिलीज का समय करीब आ रहा था, नारे तेज होते जा रहे थे। इससे पहले, फिल्म के डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर ने हाई-वोल्टेज कर्नाटक चुनाव प्रचार के दौरान बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की कांग्रेस की पेशकश की आलोचना की थी। ‘आदिपुरुष’, 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

पढ़ें :- Video: ड्रामा क्वीन Rakhi Sawant की आज होगी सर्जरी, डॉक्टर्स ने दी जानकारी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...