1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Aditya-L1: आदित्य-एल1 ने वैज्ञानिक आंकड़े एकत्र करना शुरू किया, इसरो ने दी जानकारी

Aditya-L1: आदित्य-एल1 ने वैज्ञानिक आंकड़े एकत्र करना शुरू किया, इसरो ने दी जानकारी

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने आदित्य-एल1 से जुड़ी एक अहम जानकारी हो साझा किया है। इसरो ने ट्वीट कर बताया कि आदित्य-एल1 ने वैज्ञानिक आंकड़े एकत्र करना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही STEPS उपकरण के सेंसर ने पृथ्वी से 50,000 किमी से अधिक दूरी पर सुपर-थर्मल और ऊर्जावान आयनों और इलेक्ट्रॉनों को मापना शुरू कर दिया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Aditya-L1: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने आदित्य-एल1 से जुड़ी एक अहम जानकारी हो साझा किया है। इसरो ने ट्वीट कर बताया कि आदित्य-एल1 ने वैज्ञानिक आंकड़े एकत्र करना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही STEPS उपकरण के सेंसर ने पृथ्वी से 50,000 किमी से अधिक दूरी पर सुपर-थर्मल और ऊर्जावान आयनों और इलेक्ट्रॉनों को मापना शुरू कर दिया है।

पढ़ें :- ISRO प्रमुख इनसैट-3डीएस की सफल लॉन्चिंग के लिए पूजा-अर्चना करने पहुंचे श्री चेंगलाम्मा मंदिर

इसरो ने बताया कि, यह डेटा वैज्ञानिकों को पृथ्वी के आसपास के कणों के व्यवहार का विश्लेषण करने में मदद करता है। यह चित्र किसी एक इकाई द्वारा एकत्र किए गए ऊर्जावान कण वातावरण में भिन्नता को प्रदर्शित करता है।

बता दें कि, आदित्य एल1 को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से दो अगस्त को सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर लॉन्च किया गया। यह भारत का पहला सूर्य मिशन है। इससे सूर्य के रहस्यों को समझने में वैज्ञानिकों को मदद मिलेगी।

 

पढ़ें :- Good News : ISRO ने फ्यूल सेल तकनीक का किया सफल परीक्षण, जानिए क्यों है अहम?
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...