HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3.  Afghanistan : तालिबान ने सुनाया शरारती लड़कियों को घर रहने का फरमान, महिलाओं के पहनावे पर सख्त पाबंदियां भी लागू

 Afghanistan : तालिबान ने सुनाया शरारती लड़कियों को घर रहने का फरमान, महिलाओं के पहनावे पर सख्त पाबंदियां भी लागू

अफगानिस्तान में सत्ता पर नियंत्रण करने के बाद तालिबान ने ताबड़तोड़ फरमान जारी किए। महिलाओं के पहनावे  से लेकर उनकी शिक्षा और और उनके काम काज करने को लेकर अलग अलग सख्त फरमान जारी किए।

By अनूप कुमार 
Updated Date

 Afghanistan : अफगानिस्तान में सत्ता पर नियंत्रण करने के बाद तालिबान ने ताबड़तोड़ फरमान जारी किए। महिलाओं के पहनावे  से लेकर उनकी शिक्षा और और उनके काम काज करने को लेकर अलग अलग सख्त फरमान जारी किए। इसी कड़ी में लड़कियों को लेकर तालिबान एक नया फरमान जारी किया ​है।तालिबान ने शरारती लड़कियों को घर रहने का फरमान जारी किया है। तालिबान ने यह भी कहा है कि महिला अधिकारों को लेकर जल्द ही अच्छा फैसला लिया जाएगा।अफगानिस्तान के कार्यकारी आंतरिक मंत्री और तालिबान के सह-उपनेता सिराजुद्दीन हक्कानी ने अपना वादा निभाते हुए घोषणा की है कि तालिबान लड़कियों को हाई स्कूल तक पढ़ने जाने की इजाजत देगा।

पढ़ें :- बराक ओबामा ने अमेरिकी प्रेसिडेंट पद की उम्मीदवार कमला हैरिस का किया समर्थन, कहा-आप बनेंगी शानदार राष्ट्रपति

सिराजुद्दीन हक्कानी ने कहा, शरारती लड़कियों से मतलब ऐसी महिलाओं से है जो दूसरे के कहने पर सरकार पर सवाल उठाती रहती हैं। पिछले साल अगस्त में तालिबानी शासन स्थापित होने के बाद से ही अफगानिस्तान की महिलाओं के लिए कदम कदम पर समस्याएं खड़ी हो गईं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...