Shubman Gill Fined : दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में बुधवार शाम के खेले गए आईपीएल 2026 के 14वें मैच में गुजरात टाइटंस ने एक रन से रोमांचक जीत दर्ज की। इस जीत के साथ शुभमन गिल की अगुवाई जीटी ने पॉइंट्स टेबल में अपना खाता खोल किया है। लेकिन, कप्तान गिल पर भारी भरकम जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही उन पर एक मैच के बैन का खतरा भी मंडराने लगा है।

आईपीएल की ओर से जारी बयान के अनुसार, गुजरात टाइटंस (GT) के कप्तान शुभमन गिल पर जुर्माना लगाया गया है, क्योंकि दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ TATA इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 14वें मैच के दौरान उनकी टीम की ओवर-रेट धीमी रही थी। चूंकि IPL की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत, जो न्यूनतम ओवर-रेट से जुड़े अपराधों से संबंधित है, यह इस सीज़न में उनकी टीम का पहला अपराध था, इसलिए गिल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
गिल पर लग सकता है एक मैच का बैन
इस सीजन गुजरात टाइटंस की यह पहली गलती है, इसलिए कप्तान पर सिर्फ जुर्माना लगाया है। अगर वह दूसरी बार इसे दोहराते हैं तो 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। तीसरी गलती पर कप्तान एक मैच का सस्पेंशन लगाया जा सकता है।