HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. आखिर कौन है साजिशकर्ता? तो चार नहीं छह आरोपी थे घटना में शामिल, एजेंसियां और पुलिस कर रही जांच

आखिर कौन है साजिशकर्ता? तो चार नहीं छह आरोपी थे घटना में शामिल, एजेंसियां और पुलिस कर रही जांच

दिल्ली पुलिस को संसद की सुरक्षा उल्लंघन के मामले में पकड़े गए चार लोगों के साथ दो और लोगों की संलिप्तता होने की आशंका है। जांच में ये भी बातें सामने आ रही हैं कि सभी आरोपी एक दूसरे को जानते थे। व

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। संसद की सुरक्षा में बुधवार को हुई बड़ी चूक के बाद पुलिस और जांच एजेंसियां जांच में जुट गई हैं। अभी तक की जांच में सामने आया कि इस मामले में चार नहीं छह लोग शामिल हैं। संसद के अंदर और बाहर हंगामा करने वाले चार संदिग्धों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि संसद भवन के आरोपियों की संख्या छह बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि, यह सब लोग गुरुग्राम में रुके थे।

पढ़ें :- Breaking News-तिहाड़ जेल में दो कैदी गुटों के बीच हिंसक झड़प, एक की हत्या

मीडिया रिपोर्ट की माने तो दिल्ली पुलिस को संसद की सुरक्षा उल्लंघन के मामले में पकड़े गए चार लोगों के साथ दो और लोगों की संलिप्तता होने की आशंका है। जांच में ये भी बातें सामने आ रही हैं कि सभी आरोपी एक दूसरे को जानते थे। वहीं, अब दिल्ली पुलिस संसद सुरक्षा उल्लंघन मामले में शामिल आरोपियों के मोबाइल फोन की तलाश कर रही है। वहीं, सूत्रों का कहना है कि दिल्ली पुलिस ने पांचवें संदिग्ध को गुरुग्राम से हिरासत में लिया है। पांचवें आरोपी का नाम क्या है अभी इसकी पुष्टी नहीं हुई है।

आखिर कौन है साजिशकर्ता?
इस घटना के बाद सवाल उठने लगा है कि आखिर इस घटना के पीछे साजिशकर्ता कौन है? पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर उस तक पहुंचने की कोशिश शुरू कर दी है। इसके साथ ही आरोपियों ने कैसे विजिटर पास बनवाया इसके बारे में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है। इसके साथ ही सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि क्या छह आरोपियों को किसी या संगठन ने संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने का निर्देश दिया था। दिल्ली पुलिस की टीमें छठे आरोपी को पकड़ने की कोशिश कर रही हैं।

इन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा
बता दें कि, दर्शक दीर्घा से कूदे दोनों आरोपियों और संसद के बाहर प्रदर्शन कर रहे आरोपियों से पूछताछ जारी है। इस मामले में सभी चारो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि संसद में कूदे लोगों की पहचान सागर शर्मा और मनोरंजन के रूप में हुई है। वहीं बाहर क्लर स्मोक का प्रयोग करने वालों की पहचान पहचान नीलम और अमोल शिंदे के रूप में हुई है।

 

पढ़ें :- गृह मंत्री अमित शाह के एडिडेट वीडिया का मामला: दिल्ली पुलिस ने तेलंगाना के सीएम को भेजा नोटिस

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...