1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद पूरी दुनिया में बीजेपी की ‘हो रही है थू-थू’ ब्रह्मांड में सबसे ज्यादा झूठ बोलने वाली पार्टी: अखिलेश

केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद पूरी दुनिया में बीजेपी की ‘हो रही है थू-थू’ ब्रह्मांड में सबसे ज्यादा झूठ बोलने वाली पार्टी: अखिलेश

दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) की रैली में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने अपने संबोधन में कहा कि जहां हम सब एक साथ खड़े हैं। यहां से ऐलान होने जा रहा है कि जो हुक्मराम दिल्ली में बैठे हैं वो ज्यादा दिन रहने वाले नहीं हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) की रैली में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने अपने संबोधन में कहा कि जहां हम सब एक साथ खड़े हैं। यहां से ऐलान होने जा रहा है कि जो हुक्मराम दिल्ली में बैठे हैं वो ज्यादा दिन रहने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हम दिल्ली आए तो दिल्ली वाले बाहर चले गए।

पढ़ें :- पूरे बजट में बंगाल को पूरी तरह किया गया नजरअंदाज, वित्त मंत्री अमीरों की हैं रॉबिनहुड : TMC सांसद अभिषेक बनर्जी

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने 400 पार के नारे पर तंज किया और कहा कि आपके 400 पार हो रहे थे तो आपको आम आदमी पार्टी के नेता से किस बात की घबराहट है। वे 400 पार का नारा लगा रहे हैं लेकिन वे 400 हारने वाले हैं। अरविंद केजरीवाल को जेल भेज दिया. हेमंत सोरेन को जेल भेज दिया है। उत्तर प्रदेश के लोग स्वागत करते हैं तो समय आने पर धूमधाम से विदाई भी करते हैं।

पढ़ें :- 'फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी' पुस्तक पर हंगामे के बीच पूर्व सेना प्रमुख एमएम नरवणे की बड़ी प्रतिक्रिया ,बोले-'किताब का स्टेटस ये है...'

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने भाजपा ‘ब्रह्मांड में सबसे ज्यादा झूठ बोलने वाली पार्टी’ करार दिया। कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal) की गिरफ्तारी के बाद पूरी दुनिया में भाजपा की ‘थू-थू हो रही है।’यह तो साबित हो गया कि सरकार जो चाहे वह कर सकती है। यादव ने दिल्ली में संवाददाताओं से कहा कि अगर हम आंकड़े निकलेंगे तो ब्रह्मांड में इतना झूठ किसी ने नहीं बोला होगा, जितना भाजपा ने बोला है।

पढ़ें :- जितना उनकी कुर्सी को खतरा होगा उतना ही वे सांप्रदायिक हो जाएंगे...सीएम योगी के बयान पर अखिलेश यादव का पलटवार

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जेल चले गए। अरविंद केजरीवाल जेल चले गए। विपक्ष के सब लोगों पर आरोप हैं लेकिन वह भारतीय जनता पार्टी जो उत्तर प्रदेश को लूट रही है, भ्रष्टाचार कर रही है क्या उसके खिलाफ कोई कार्रवाई होगी? अखिलेश का यह वीडियो सपा ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर भी अपलोड किया है।

दिल्ली आबकारी नीति संबंधी कथित घोटाले के मामले में केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर अमेरिका और जर्मनी ने टिप्पणी की थी। उसके बाद संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस के प्रवक्ता ने भी एक बयान दिया था। अमेरिका के विदेश विभाग के एक प्रवक्ता ने हाल में कहा था कि उनका देश अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की रिपोर्ट पर बारीकी से नजर रख रहा है और वह एक निष्पक्ष कानूनी प्रक्रिया को बढ़ावा देता है।

वहीं, संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि उम्मीद है कि भारत में अन्य लोकतांत्रिक देश की तरह राजनीतिक और नागरिक अधिकार सुरक्षित रहेंगे तथा हर कोई स्वतंत्र एवं निष्पक्ष माहौल में मतदान करने में सक्षम होगा। दिल्ली शराब नीति संबंधी कथित घोटाले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के करीब एक साल बाद केजरीवाल को 21 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने गिरफ्तार कर लिया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...