1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आगरा: मां और तीन बच्चों की निर्मम तरीके से हत्या, गला रेतकर की गई थी वारदात

आगरा: मां और तीन बच्चों की निर्मम तरीके से हत्या, गला रेतकर की गई थी वारदात

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक महिला और उसके तीन बच्चों की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गयी। पुलिस का कहना है कि गला रेतकर सभी को मौत के घाट उतारा गया है। गुरुवार सुबह घर का दरवाजा खुला देख आस-पास के लोग अंदर पहुंचे तो खून से लथपथ शव देखकर उनके होश उड़ गए।

By शिव मौर्या 
Updated Date

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक महिला और उसके तीन बच्चों की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गयी। पुलिस का कहना है कि गला रेतकर सभी को मौत के घाट उतारा गया है। गुरुवार सुबह घर का दरवाजा खुला देख आस-पास के लोग अंदर पहुंचे तो खून से लथपथ शव देखकर उनके होश उड़ गए।

पढ़ें :- देश में जिस तरह से कोरोना फैला था, उसी तरह नरेंद्र मोदी ने बेरोजगारी फैला दी : राहुल गांधी

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, ये घटना आगरा के कूचा साधूराम की है। बताया जा रहा है कि यहां पर रेखा पत्नी सुनील अपने दो बेटे और एक बेटी के साथ रहती थीं।

बताया जा रहा है कि, पति से तालक के बाद रेखा बच्चों के साथ अलग रहती थीं। बताया जा रहा है कि गुरुवार को रेखा के घर का दरवाजा खुला हुआ था। काफी देर तक घर से बाहर कोई नहीं दिखाया तो आस—पास के लोगों को अनहोनी की आशंका हुई।

वह घर में पहुंचे तो देखा कि रेखा और उनके बच्चों का शव खून से लथपथ था। ये देख पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

 

पढ़ें :- जयराम रमेश बोले- 'दक्षिण में साफ और उत्तर में हाफ हो जाएगी भाजपा', कमजोर वर्ग को हम बनाना चाहते हैं सशक्त

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...