1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Agra News : भाजपा नेता को घर के सामने मारी गई गोली, हालत नाजुक, पुलिस खंगाल रही है सीसीटीवी

Agra News : भाजपा नेता को घर के सामने मारी गई गोली, हालत नाजुक, पुलिस खंगाल रही है सीसीटीवी

यूपी (UP) के आगरा जिले (Agra District) में बुधवार की दोपहर बाइक सवार हमलावरों ने घर के सामने भाजपा नेता को गोली मार दी है। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। भाजपा नेता गोली लगने से लहूलुहान होकर वहीं गिर गए। परिजन ने देखा तो चीख-पुकार मच गई। परिजन उन्हें लेकर तत्काल अस्पताल पहुंचे।

By संतोष सिंह 
Updated Date

आगरा। यूपी (UP) के आगरा जिले (Agra District) में बुधवार की दोपहर बाइक सवार हमलावरों ने घर के सामने भाजपा नेता को गोली मार दी है। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। भाजपा नेता गोली लगने से लहूलुहान होकर वहीं गिर गए। परिजन ने देखा तो चीख-पुकार मच गई। परिजन उन्हें लेकर तत्काल अस्पताल पहुंचे। यहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

पढ़ें :- यूपी में एक बजे तक 35.73 फीसदी मतदान, अमरोहा अव्वल तो मथुरा रहा फिसड्डी

घटना न्यू आगरा थाना (New Agra Police Station) क्षेत्र के विजय नगर कॉलोनी (Vijay Nagar Colony) नगला धनी बस्ती की है। यहां भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के ब्रज क्षेत्र (Braj Region) के पूर्व महामंत्री राकेश कुशवाह (Rakesh Kushwaha)   का घर है। बुधवार की दोपहर वह घर के बाहर खड़े थे। इसी समय बाइक से दो हमलावर आए। उन्होंने तमंचे से राकेश पर दो फायर किए। इसके तमंचा लहराते हुए फरार हो गए।

कंधे और पेट में गोली लगने से राकेश लहूलुहान होकर वहीं गिर गए। गोली की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग भागकर पहुंचे। राकेश को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों को खंगाल रही है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...