1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Agra News: आश्रम में दो बहनों ने किया आत्महत्या, सुसाइड नोट में इन लोगो को ठहराया जिम्मेदार

Agra News: आश्रम में दो बहनों ने किया आत्महत्या, सुसाइड नोट में इन लोगो को ठहराया जिम्मेदार

एसपी खैरागढ़ के अनुसार चारों आरोपी आगरा से बाहर के हैं, जिनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य दो गी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें रवाना कर दी गई है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

आगरा के जगनेर में प्रजापति ब्रह्माकुमारी आश्रम में रहने वाली दो बहनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। दोनो बहनों ने साथ में सुसाइड नोट भी छोड़ा है। सुसाइड नोट में आत्महत्या के पीछे संस्था के चार लोगों का जिक्र है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुसाइड नोट में दोनो बहनों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आरोपियों को आसाराम की तरह उम्रकैद की सजा दिये जाने की बात कही गई है।

पढ़ें :- ‘नारी न्याय गारंटी’ के लुभावने वादे के सहारे लोकसभा चुनाव फतह करने उतरी कांग्रेस, गरीब महिलाओं को ₹1 लाख का वादा
In Agra Ashram, two sisters held these people responsible in their suicide note.

image source google

मृतक बहनों ने सुसाइड नोट में चारों आरोपितों पर पैसे हड़पने के साथ साथ अनैतिक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप भी लगाए हैं। एसपी खैरागढ़ के अनुसार चारों आरोपी आगरा से बाहर के हैं, जिनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य दो गी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें रवाना कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार दोनो मृतक बहनों ने आठ साल पहले ब्रह्माकुमारी की दीक्षा ली थी। दीक्षा के बाद उनके परिवार ने जगनेर में ब्रह्माकुमारी केंद्र बनवा दिया था, जिनमें दोनो रह रही थीं। मृतक बहनों में से शिखा ने एक पेज का सुसाइड नोट लिखा है जबकि एकता ने दो पेज का सुसाइड नोट लिखा है।

शिखा ने सुसाइड नोट में दोनो बहनों के पिछले एक साल से परेशान होने का जिक्र किया है। सुसाइड नोट में उन्होंने अपनी मौत का जिम्मेदार आश्रम के नीरज सिंघल, धौलपुर के ताराचंद्र,नीरज के पिता और ग्वालियर के आश्रम में रहने वाली एक महिला को ठहराया है।

पढ़ें :- पूर्व सांसद धनंजय सिंह को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दी जमानत, पर सजा पर लगी रहेगी रोक

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...