1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आगरा : जिला जज सहित तीन जज कोरोना पॉजिटिव, न्यायालय परिसर में सन्नाटा

आगरा : जिला जज सहित तीन जज कोरोना पॉजिटिव, न्यायालय परिसर में सन्नाटा

यूपी के आगरा जिले में शुक्रवार को जिला जज सहित 3 जज कोरोना पॉजिटव हो पाए गए हैं। जिला जज के परिवार के अन्य सदस्य नेगेटिव पाए गए हैं। लगातार नए-नए केस मिलने से प्रशासन और स्वास्थ्य महकमा बेहद अलर्ट हो गया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

आगरा। यूपी के आगरा जिले में शुक्रवार को जिला जज सहित 3 जज कोरोना पॉजिटव हो पाए गए हैं। जिला जज के परिवार के अन्य सदस्य नेगेटिव पाए गए हैं। लगातार नए-नए केस मिलने से प्रशासन और स्वास्थ्य महकमा बेहद अलर्ट हो गया है।

पढ़ें :- देश में जिस तरह से कोरोना फैला था, उसी तरह नरेंद्र मोदी ने बेरोजगारी फैला दी : राहुल गांधी

योगी सरकार द्वारा भेजे गए नोडल अधिकारी भी आगरा पहुंच गए हैं। वह लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं। कोरोना की दूसरी लहर के साथ आया संक्रमण पहले से बहुत अधिक ज्यादा तेजी से फैल रहा है। दक्षिण अफ्रीकी स्ट्रेन के मरीज मिलने के बाद एक पीड़ित के जरिये कम से कम 5 लोग कोरोना से पीड़ित हो रहे हैं।

भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर और रेलवे स्टेशनों पर लगातार कोरोना का टेस्ट किया जा रहा है। इसी कड़ी में लक्षण मिलने के बाद जिला जज का कोरोना टेस्ट हुआ तो वे पॉजिटिव पाए गए। उनके परिवार के अन्य सदस्यों की रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं। आगरा न्यायालय के दो और जज कोरोना पॉजिटिव हैं, इनमें एक महिला जज शामिल हैं। जिला जज सहित तीन जजों के कोरोना पॉजिटिव होते ही बड़े स्तर न्यायालय परिसर में कोरोना का खतरा बढ़ गया है। कई लोगों की जांच की जा रही है।

इन इलाकों में सबसे ज्यादा मरीज

आगरा शहर के दयालबाग, खंदारी, शाहगंज, जयपुर हाउस, यूनिवर्सिटी कैंपस खंदारी, सिकन्दरा, आवास विकास में ज्यादा नए मरीज मिल रहे हैं. एसएन मेडिकल कालेज के 4 जूनियर डॉक्टर भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। ये डॉक्टर मरीज भी देख रहे थे। अब कांट्रेक्ट ट्रेसिंग कर डॉक्टर्स से इलाज कराए लोगों की जांच की जा रही है। प्रशासन और स्वास्थ्य महकमा युद्ध स्तर पर कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग में जुटा हुआ है, लेकिन जिस गति से इस बार कोरोना बढ़ रहा है, उससे जाहिर हो रहा है।

पढ़ें :- जयराम रमेश बोले- 'दक्षिण में साफ और उत्तर में हाफ हो जाएगी भाजपा', कमजोर वर्ग को हम बनाना चाहते हैं सशक्त

लोगों में लापरवाही जारी

कोविड कन्ट्रोल रूम में जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने नोडल अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग के साथ अहम बैठक की है। बाजार में घूमते लोग स्थानीय पुलिस के टोकने पर ही मास्क पहनते हैं। पुलिस के जाते ही लोग मास्क जेब के अंदर रख लेते हैं। अब आगरा में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 500 को छू रही है। अब तक मृतक संख्‍या 180 हो चुकी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...