1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सतीश महाना के राष्ट्रगान बीच में छोड़ने पर अखिलेश यादव का हमला, बोले-‘मोदी-योगी बताएं क्या कर रहे हैं कार्रवाई…’

सतीश महाना के राष्ट्रगान बीच में छोड़ने पर अखिलेश यादव का हमला, बोले-‘मोदी-योगी बताएं क्या कर रहे हैं कार्रवाई…’

यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना (Satish Mahana) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है, जिसके बाद से देश और प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। क्योंकि जो वीडियो सामने आया है, उसमें विधानसभा अध्यक्ष को राष्ट्रगान बीच में छोड़कर जाते हुए देखा जा रहा है। इस पूरे मामले पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भी सवाल उठाया और बीजेपी व मुख्यमंत्री योगी को घेरा है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना (Satish Mahana) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है, जिसके बाद से देश और प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। क्योंकि जो वीडियो सामने आया है, उसमें विधानसभा अध्यक्ष को राष्ट्रगान बीच में छोड़कर जाते हुए देखा जा रहा है। इस पूरे मामले पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भी सवाल उठाया और बीजेपी व मुख्यमंत्री योगी को घेरा है।

पढ़ें :- नीले जींस-टीसर्ट में यूपी के कैंपस में उतरी सपा: 6 महीने में ही आएगी रिकॉर्ड-तोड़ भ​र्ती! क्या है छात्र सभा का प्लान

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि ये उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष का राष्ट्रगान के प्रति अनादर देखिए। मोदी-योगी बताएं क्या कार्रवाई कर रहे हैं? अपने विधानसभा अध्यक्ष पर… आपको बता दें कि विधानसभा अध्यक्ष द्वारा राष्ट्रगान को बीच में छोड़कर जाने का वीडियो उन्नाव में गार्ड ऑफ ऑनर के दौरान का था। हालांकि इस पूरे मामले पर अभी तक बीजेपी की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।

सतीश महाना के वीडियो से विपक्ष को मिला मौका

बीजेपी के नेताओं ने इस घटना को राष्ट्रीय गीत का अपमान बताया। खरगे और सोनिया गांधी की तरफ से गीत को रोकने का इशारा करने वाले वीडियो के वायरल होने के बाद ही विवाद गहराता चला गया। बीजेपी ने यहां तक कह दिया कि कांग्रेस को इस गीत से नफरत है और वो हमेशा से तुष्टिकरण की राजनीति करती आई है। फिलहाल उत्तर प्रदेश में सतीश महाना वीडियो से विपक्ष को योगी सरकार और केंद्र सरकार को घेरने का मौका मिल गया है।

पढ़ें :- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को साफ करना चाहिए कि वे समान नागरिक संहिता के पक्ष में हैं या वोट बैंक की राजनीति की बीमारी से ग्रस्त रहेंगे: केशव मौर्य
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...