1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. छुट्टा पशुओं से पीड़ित ​किसान का वीडियो पोस्ट कर अखिलेश का योगी सरकार पर बड़ा हमला , आशा है ये ‘प्रार्थना पत्र’ कानों तक पहुंचेगा

छुट्टा पशुओं से पीड़ित ​किसान का वीडियो पोस्ट कर अखिलेश का योगी सरकार पर बड़ा हमला , आशा है ये ‘प्रार्थना पत्र’ कानों तक पहुंचेगा

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव (Leader of Opposition in UP Assembly Akhilesh Yadav) ने मंगलवार को एक्स पर छुट्टा पशुओं से परेशान एक ​किसान का वीडियो पोस्ट कर यूपी की योगी सरकार (Yogi Government) पर बड़ा हमला बोला है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव (Leader of Opposition in UP Assembly Akhilesh Yadav) ने मंगलवार को एक्स पर छुट्टा पशुओं से परेशान एक ​किसान का वीडियो पोस्ट कर यूपी की योगी सरकार (Yogi Government) पर बड़ा हमला बोला है।

पढ़ें :- सरपंच के घर खड़ी बिना नंबर की स्कॉर्पियो ने उगले 1.29 करोड़ रुपये, गुप्त ठिकानों में छिपी थी नकदी

यादव ने लिखा कि छुट्टा पशुओं से परेशान लोगों के पक्ष में उठी ये आवाज़ शायद ये सोचकर गांववालों की दिक़्क़त-परेशानी के बारे में गाकर बता रही है, क्योंकि उनको लगता है कि भाजपा सरकार के मंत्रीगण और अधिकारी शायद पढ़ना-लिखना नहीं जानते हैं। तभी तो लाखों निवेदन-प्रतिवेदन के बाद भी किसानों-ग्रामीणों की गुहार पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। यादव ने लिखा कि आशा है गाकर दिया गया कम से कम ये ‘प्रार्थना पत्र’ तो उन लोगों के कानों तक भी पहुंचेगा, जिन लोगों ने इस समस्या से निपटने का चुनावी वादा किया था। भाजपा ‘वादा’ और ‘गारंटी’ का अंतर बताए।

पढ़ें :- UP Panchayat Election : यूपी पंचायत चुनाव 3 महीने में कराने के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगा प्रधान संगठन, कहा- अप्रैल 2027 से पहले कराना अंसभव

आज़मगढ़ की जनता को घातक हादसों से बचाया जाए और काम तुरंत पूरा किया जाए : अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा कि आज़मगढ़ में कछुए की चाल से सीवर लाइन बिछाने का काम हो रहा है और वो भी सुरक्षा के मानकों को ध्यान में रखे बिना जिसका ख़ामियाज़ा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। जनता को घातक हादसों से बचाया जाए और काम तुरंत पूरा किया जाए। चोटिल युवक का इलाज सरकार करवाए।

पढ़ें :- एयरपोर्ट पर लंगड़ाकर चल रहा था यात्री, शक होने पर कस्टम ने रोका: अंडरवियर में मिला 70 लाख का सोना

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...