HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश यादव, बोले – 2014 में जैसे भाजपा आई थी वैसे 2024 में हो जाएगी विदाई, भाजपाई कर रहे हैं गुंडई

अखिलेश यादव, बोले – 2014 में जैसे भाजपा आई थी वैसे 2024 में हो जाएगी विदाई, भाजपाई कर रहे हैं गुंडई

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि भाजपा 2014 में जैसे सत्ता में आई थी, 2024 में उसकी वैसे ही यूपी से विदाई होगी? पीडीए यानी पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों की एकता भाजपा गठबंधन पर भारी पड़ेगी। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने कहा कि विपक्षी एकता का फार्मूला यही हो सकता है कि जो दल जिस प्रदेश में मजबूत हों, उसको आगे करके ही बाकी दल चुनाव लड़ें।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि भाजपा 2014 में जैसे सत्ता में आई थी, 2024 में उसकी वैसे ही यूपी से विदाई होगी? पीडीए यानी पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों की एकता भाजपा गठबंधन पर भारी पड़ेगी। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने कहा कि विपक्षी एकता का फार्मूला यही हो सकता है कि जो दल जिस प्रदेश में मजबूत हों, उसको आगे करके ही बाकी दल चुनाव लड़ें।

पढ़ें :- देश में एक साथ चुनाव कराए जाने पर अखिलेश ने ली चुटकी, बोले-'वन नेशन, वन इलेक्शन, वन डोनेशन' बीजेपी की बड़ी साजिश

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में कहा कि चुनाव और एकता के लिए बड़े दिल की जरूरत होती है। जो दल भाजपा को हराना चाहते हैं, वे समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party)  का साथ देने में बड़ा दिल दिखाएं। सपा का लक्ष्य भाजपा को प्रदेश की सभी 80 सीटों पर हराना है।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ( BJP Government) उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है। उनके 6 साल के कार्यकाल में न एक जिला चिकित्सालय बना और न हीं एक एयरपोर्ट बना। समाजवादी सरकार (Samajwadi  Government) में बिना इन्वेस्टमेंट मीट किए यूपी में एचसीएल आया, सैमसंग का प्लांट लगा।

उन्होंने कहा कि जिसकी तैयारी जमीन पर होगी, वही लड़ पाएगा। पिछले विधानसभा चुनाव में जनता ने सपा को बड़े पैमाने पर वोट दिया था। सपा भाजपा को हराकर जनता की उम्मीदों को पूरा करेगी। निजी क्षेत्र में भी आरक्षण मिलना चाहिए।

दंगे कराते हैं भाजपा के लोग

पढ़ें :- Jammu and Kashmir Election 2024 : पीएम मोदी, बोले- जम्मू-कश्मीर में बच्चों के हाथों में आज पत्थर नहीं और पेन-किताबें हैं

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने कहा कि भाजपा सरकार ( BJP Government) में पुलिस अत्याचार कर रही है। दूसरी ओर भाजपा के सांसद थानों में घुस कर पुलिस को पीट रहे हैं। भाजपा के लोग दंगे कराते हैं। एनसीआरबी (NCRB) के आंकड़े बताते हैं कि यूपी की कानून व्यवस्था बेहद खराब है।

रविवार दोपहर टूंडला आए सपा मुखिया ने बलिया की घटना के लिए मुख्यमंत्री को जिम्मेदार बताया। कहा कि प्रदेश के अलग अलग स्थानों में मौते होना सरकार की लापरवाही है। सरकार ने स्वास्थ व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया है। गरीबों की जान चली गई, उन्हें न भोजन मिला न दवा मिली। अस्पतालों में बिजली भी नहीं मिल रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री अपनी जिम्मेदारी अपने मंत्री पर डाल रहे हैं।

2014 में बीजेपी आई 2024 में जाना तय है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाले बेटियों का साथ नहीं दे रहे हैं। बीजेपी के लोग खुद गुंडई कर रहे हैं। पुलिस भी नहीं सुन रही​ है। प्रदेश की कानून व्यवस्था खराब है। सपा मुखिया पूर्व एमएलसी उदय वीर सिंह के पिता की तेरहवीं में शामिल होने आए थे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...