1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश यादव, बोले-अगर 2024 में INDIA ने लोकसभा चुनाव जीता, तो 2027 का इंतजार नहीं करना पड़ेगा

अखिलेश यादव, बोले-अगर 2024 में INDIA ने लोकसभा चुनाव जीता, तो 2027 का इंतजार नहीं करना पड़ेगा

यूपी(UP) के प्रयागराज जिले (Prayagraj District) से शुरू हुई पीडीए साइकिल यात्रा (PDA Bicycle Yatra) मंगलवार को इटावा जिले के सैफई पहुंची थी। यहां यात्रा के समापन के दौरान सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने कहा कि 2024 के नतीजे यदि आईएनडीए  (INDIA) के पक्ष में आए, तो 2027 में भाजपा (BJP) का जाना तय है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

इटावा। यूपी(UP) के प्रयागराज जिले (Prayagraj District) से शुरू हुई पीडीए साइकिल यात्रा (PDA Bicycle Yatra) मंगलवार को इटावा जिले के सैफई पहुंची थी। यहां यात्रा के समापन के दौरान सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने कहा कि 2024 के नतीजे यदि आईएनडीए  (INDIA) के पक्ष में आए, तो 2027 में भाजपा (BJP) का जाना तय है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे में सबको 2027 तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा 2024 से हिसाब किताब शुरू हो जाएगा।

पढ़ें :- कांग्रेस और इंडी अघाड़ी का एक ही एजेंडा है- सरकार बनाओ, नोट कमाओ...महाराष्ट्र में बोले PM मोदी

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कहा कि इस यात्रा में बहुत से साथी विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त भी हुए हैं। इसमें एक बीमारी डेंगू जैसी थी। उन्होंने कहा कि डेंगू जैसे बीमारी का सरकार इलाज नहीं करा पाई। अगर 2024 में लोकसभा जीतते हैं, तो 2027 का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। उससे पहले ही यूपी का हिसाब किताब हो जाएगा। 2024 बहुत महत्वपूर्ण है, जो मैच गुजरात में हुआ है।

लखनऊ में मैच होता, तो इंडिया विश्वकप जीत जाती

अगर यह मैच लखनऊ में हुआ होता, तो भगवान के साथ अटल जी का आशीर्वाद मिलता और इंडिया विश्वकप जीत जाती। सुनने को आया कि वहां की पिच बहुत गड़बड़ थी। वहां की तैयारी आधी थी, अब समय उनका नहीं दूसरों का है। 2024 में साइकिल चलेगी और 2024 के बाद परिवर्तन दिखाई देगा, वो अलग होगा। पीडीए (PDA) है, जो एनडीए (NDA)को हराएगा। अब सभी दल जातीय गणना के पक्ष में बोल रहे हैं।

 46 और 56 की गिनती में फर्क नहीं पता है बाबा जी को

पढ़ें :- पीएम मोदी फिर मौका मिला तो ये संविधान बदलेंगे और लोकतंत्र को कमजोर करेंगे : प्रियंका गांधी

इन्होंने जातीय गणना रोकी वो भी बात कर रहे हैं। अब कांग्रेस भी जाति का एक्सरे करने की बात कह रही है। जब बीमारी हो, तो उसका एक्सरे होना ही चाहिए। ताकि उसका इलाज हो सके। हमारे बाबा जी की गिनती सब जानते हैं। इन्हें 46 और 56 की गिनती में फर्क नहीं पता है। इस समय सबसे भ्रष्ट सरकार भाजपा की है। इस समय कोई काम नहीं बता पा रहे रहे हैं, सिर्फ सपा के काम गिना रहे हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...