1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. अखिलेश ने भारत-US ट्रेड डील पर कसा तंज, बोले- जनता भाजपा से ये पूछ रही है कि ज़ीरो बड़ा या 18?

अखिलेश ने भारत-US ट्रेड डील पर कसा तंज, बोले- जनता भाजपा से ये पूछ रही है कि ज़ीरो बड़ा या 18?

India-US Trade Deal Row : भारत-US ट्रेड डीलभारत और अमेरिका ने ट्रेड डील के फ्रेमवर्क को फाइनल कर दिया है। जिसको लेकर मोदी सरकार का दावा है कि यह फ्रेमवर्क भारत के मेहनती किसानों, उद्यमियों, MSMEs, स्टार्टअप इनोवेटर्स, मछुआरों और अन्य लोगों के लिए नए अवसर खोलकर 'मेक इन इंडिया' को मज़बूत करता है। इस बीच, विपक्ष ने आरोप लगाया है कि सरकार ने अमेरिका के लिए 0% टैक्स पर भारत का कृषि बाज़ार खोल दिया।

By Abhimanyu 
Updated Date

India-US Trade Deal Row : भारत और अमेरिका ने ट्रेड डील के फ्रेमवर्क को फाइनल कर दिया है। जिसको लेकर मोदी सरकार का दावा है कि यह फ्रेमवर्क भारत के मेहनती किसानों, उद्यमियों, MSMEs, स्टार्टअप इनोवेटर्स, मछुआरों और अन्य लोगों के लिए नए अवसर खोलकर ‘मेक इन इंडिया’ को मज़बूत करता है। इस बीच, विपक्ष ने आरोप लगाया है कि सरकार ने अमेरिका के लिए 0% टैक्स पर भारत का कृषि बाज़ार खोल दिया।

पढ़ें :- राहुल गांधी से मिला अंडमान का आदिवासी प्रतिनिधिमंडल, ग्रेट निकोबार परियोजना पर जताई चिंता

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारत-अमेरिका ने ट्रेड डील पर सवाल खड़े किए। उन्होंने एक्स पर लिखा, ” हमारे देश की जनता, भाजपा से कह रही है कि जहाँ तक हमें मालूम है ‘डील’ एक तरफ़ा नहीं होती है। जनता भाजपा से ये पूछ रही है कि ‘ज़ीरो (0) बड़ा या अठारह (18)’? क्या भाजपा की समझौता-गणित में 18=0 होता है? देश के किसानों, दुकानों, उद्योगों को बचाने के लिए, खोखले शब्दों के अलावा भाजपा के पास कोई और सुरक्षा-कवच या संरक्षण-योजना है?”

यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश ने इस डील पर सवाल खड़े करते हुए लिखा, ” भारत के हितों के आत्मसमर्पण की मजबूरी के पीछे छिपा गहरा राज़ क्या है? क्या ये ‘बनी वहाँ, पहुँची यहाँ’ जैसा कोई एक पक्षीय मामला है? क्या डील के नाम पर भाजपा सरकार ‘डॉटेड लाइन’ पर केवल हस्ताक्षर करने के लिए बाध्य है?”

पढ़ें :- जनता की आवाज दबाने के लिए पीएम मोदी हर वो रास्ता बंद कर देना चाहते हैं जहां सवाल पूछा जा सके: सुप्रिया श्रीनेत
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...