HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश यादव का हमला, कहा-शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को बिना वैधानिक जांच बुलडोज़र से सज़ा दी जा रही

अखिलेश यादव का हमला, कहा-शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को बिना वैधानिक जांच बुलडोज़र से सज़ा दी जा रही

उत्तर प्रदेश में हुई हिंसा के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) बेहद सख्त हैं। उपद्रवियों पर उन्होंने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही हिंसा में शामिल उपद्रवियों पर अब बुलडोजर की कार्रवाई शुरू हो गयी है। प्रयागराज हिंसा के मुख्य आरोपी जावेद पंप के ​मकान पर बुलडोजर चल रहा है। उसके मकान को पूरी तरह से जमींदोज किया जाएगा।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में हुई हिंसा के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) बेहद सख्त हैं। उपद्रवियों पर उन्होंने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही हिंसा में शामिल उपद्रवियों पर अब बुलडोजर की कार्रवाई शुरू हो गयी है। प्रयागराज हिंसा के मुख्य आरोपी जावेद पंप के ​मकान पर बुलडोजर चल रहा है। उसके मकान को पूरी तरह से जमींदोज किया जाएगा।

पढ़ें :- कांग्रेस दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों का आरक्षण छीनकर उसे धर्म के नाम पर देना चाहती है: पीएम मोदी

पढ़ें :- UP News : कन्नौज और कानपुर में 10 मई को राहुल गांधी-अखिलेश यादव करेंगे संयुक्त जनसभा

वहीं, बुलडोजर की हो रही कार्रवाई को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि, ये कहां का इंसाफ़ है कि जिसकी वजह से देश में हालात बिगड़े और दुनिया भर में सख़्त प्रतिक्रिया हुई वो सुरक्षा के घेरे में हैं और शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को बिना वैधानिक जांच पड़ताल बुलडोज़र से सज़ा दी जा रही है। इसकी अनुमति न हमारी संस्कृति देती है, न धर्म, न विधान, न संविधान।

पढ़ें :- Hardoi News : हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बता दें कि, इससे पहले भी अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने हिंसा के आरोपियों की पिटाई का एक वीडियो शेयर कर सरकार पर हमला बोला था। दरअसल, सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बैठक में स्पष्ट कर दिया कि आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर की कार्रवाई जारी रहेगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि हिंसा में शामिल आरोपियों पर ऐसी कार्रवाई की जाए कि कोई भी इस तरह की घटनाएं करने के बारे में भी न सोच पाए।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...