1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. कश्मीर में आतंकी हमले के बाद भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट,सीमा पर बढ़ाई गई चौकसी

कश्मीर में आतंकी हमले के बाद भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट,सीमा पर बढ़ाई गई चौकसी

कश्मीर में आतंकी हमले के बाद भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट,सीमा पर बढ़ाई गई चौकसी

पर्दाफाश न्यूज़ सोनौली महराजगंज :: कश्मीर में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। भारत की सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं और सीमावर्ती क्षेत्रों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

पढ़ें :- Ayodhya Deepotsav 2026 : सीएम योगी बोले- जिन लोगों ने राम को अपमानित किया वह अयोध्या आना चाहते हैं, वो पहले संतों से माफी मांग लें

भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने सुरक्षा के मद्देनज़र गश्त तेज कर दी है। नेपाल से भारत आने-जाने वाले लोगों की गहन तलाशी ली जा रही है। बिना पहचान पत्र के किसी को भी सीमा पार करने की अनुमति नहीं दी जा रही।

एसएसबी के अधिकारियों के अनुसार कुछ स्थानो पर अतिरिक्त जवानों की तैनाती कर दी गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। नेपाल से लगती खुली सीमा का फायदा उठाकर आतंकियों के भारत में प्रवेश की आशंका को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।

स्थानीय प्रशासन भी सतर्क है और सीमावर्ती गांवों में रह रहे लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है। वहीं खुफिया एजेंसियां भी नेपाल के रास्ते संभावित घुसपैठ को लेकर निगरानी बनाए हुए हैं।

जनपद के सोनौली, ठूठीबारी, बभनी और अन्य बॉर्डर पोस्ट पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा बल पूरी तरह मुस्तैद हैं।

पढ़ें :- कानपुर जू में मौत का तांडव! 40 दिन के भीतर 9 वन्यजीवों की मौत, संक्रमण की आशंका से बढ़ी चिंता

बॉर्डर पर बढ़ी सुरक्षा के चलते लोगों की आवाजाही पर आंशिक असर पड़ा है, लेकिन सुरक्षा को लेकर किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जा रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...