1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पीएम मोदी के सारे वादे खोखले, भाजपा के राज में स्विस बैंक में रखा काला धन तीन गुना बढ़ा  : संजय सिंह

पीएम मोदी के सारे वादे खोखले, भाजपा के राज में स्विस बैंक में रखा काला धन तीन गुना बढ़ा  : संजय सिंह

बिजली कटौती और स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर आम आदमी पार्टी (AAP) ने योगी सरकार को घेरा है। बीजेपी (BJP) पर निशाना साधते हुए आप प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह (AAP state in-charge and Rajya Sabha MP Sanjay Singh) कहा कि हिंदू-मुसलमान के झगड़े से किसी को फायदा नहीं, बीजेपी (BJP)  गैर जरूरी मुद्दे उठाकर वास्तविक मुद्दों से जनता का ध्यान भटका रही है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

बहराइच। बिजली कटौती और स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर आम आदमी पार्टी (AAP) ने योगी सरकार को घेरा है। बीजेपी (BJP) पर निशाना साधते हुए आप प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह (AAP state in-charge and Rajya Sabha MP Sanjay Singh) कहा कि हिंदू-मुसलमान के झगड़े से किसी को फायदा नहीं, बीजेपी (BJP)  गैर जरूरी मुद्दे उठाकर वास्तविक मुद्दों से जनता का ध्यान भटका रही है।

पढ़ें :- काबुल पर हमले के बाद भड़के क्रिकेटर राशिद खान, बोले- रमज़ान के पवित्र महीने में ये घिनौनी हरकत चिंता का विषय

सोमवार को बहराइच में आयोजित एक प्रेस वार्ता में संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी यूपी में संघर्ष और सेवा के दम पर संगठन का विस्तार करेगी। साथ ही साथ 2026 में होने वाले पंचायत चुनाव में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत उम्मीदवार उतारकर मजबूती से पंचायत का चुनाव लड़ेगी। ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत के चुनाव सीधे जनता से कराए जाने के योगी आदित्यनाथ सरकार के फैसले पर योगी जी को अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति दिखानी चाहिए।

हिंदुस्तान में अभी तक जब से मोदी जी की सरकार में 90000 सरकारी स्कूल हुए हैं बंद 

सांसद संजय सिंह (Rajya Sabha MP Sanjay Singh) ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 27000 सरकारी स्कूल पहले ही बंद हो चुके हैं। हाल में छापी रिपोर्ट के अनुसार 6000 सरकारी स्कूलों में मात्र एक टीचर है। इसलिए सरकार का फैसला है कि उन 6000 स्कूलों को भी बंद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे हिंदुस्तान में अभी तक जब से मोदी जी की सरकार आई है, 90000 सरकारी स्कूल बंद हुए हैं। यानी भाजपा के लिए बच्चों की शिक्षा प्राथमिकता नहीं है, स्वास्थ्य प्राथमिकता नहीं है।

प्रदेश में जर्जर होती स्वास्थ्य व्यवस्था के सवाल पर

पढ़ें :- पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के अस्पताल पर किया एयरस्ट्राइक, 400 लोगों की मौत, 250 घायल

अभी बिजनौर में डायलिसिस होते वक्त जनरेटर बंद हो गया, मां चिल्लाती रही और बेटे की मौत हो गई, क्योंकि जनरेटर में तेल नहीं था। बदायूं के महिला अस्पताल में 30 से 35 बच्चे हर महीने मरते हैं, क्योंकि वहां पर वेंटीलेटर को चलाने के लिए प्रशिक्षित कर्मचारी नहीं है। संजय सिंह ने कहा कि मेरे खुद के गृह जनपद सुल्तानपुर में कागज के ऊपर एक्सरे की रिपोर्ट दी जा रही है, हरदोई के अस्पताल के आईसीयू में लाइट नहीं है। यानी आज उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था की हालत इतनी बदतर है कि अगर आप प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में चले जाइए तो ऐसा लगता है जैसे किसी कूड़ा घर में आ गए हैं।

प्रदेश प्रभारी सांसद संजय सिंह ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य दो बड़े मुद्दे हैं जिसमें आम आदमी पार्टी दिल्ली से लेकर पंजाब तक शानदार काम कर रही है, इसलिए यूपी में भी हम इसकी लड़ाई लड़ेंगे और विद्यालयों को बंद ना किया जाए, स्वास्थ्य सेवाएं ठीक की जाए, इसकी लड़ाई लड़ने का काम भी करेंगे।

यूपी में बिजली कटौती बड़ा मुद्दा, शहरों में 8 से 10 घंटे  की जाती है बिजली कटौती

उत्तर प्रदेश में बिजली कटौती बड़ा मुद्दा है, शहरों में 8 से 10 घंटे बिजली कटौती की जाती है और बिजली के बिलों को 35% तक बढ़ाने की प्रदेश सरकार की योजना है। उन्होंने कहा कि यह सरासर अन्याय है कि एक तरफ तो आप बिजली काट भी रहे हैं और दूसरी तरफ बिजली के दामों में बढ़ोतरी करते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब बिजली उत्पादन के लिए इस्तेमाल किए गए कोयले का ठेका भी अडानी को देने की तैयारी हो रही है। इन सभी मुद्दों पर आम आदमी पार्टी आने वाले दिनों में संघर्ष करेगी।

उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी के साथी हर महीने सेवा का रचनात्मक काम करते है, सेवा और संघर्ष के माध्यम से पंचायत चुनाव तक अपने संगठन का विस्तार करना और उसके बाद पंचायत के चुनाव में हिस्सेदारी लेना यही आम आदमी पार्टी का लक्ष्य है।

पढ़ें :- Rajya Sabha Elections Complete Results : भाजपा के 13 उम्मीदवार पहुंचे राज्यसभा, कांग्रेस-टीएमसी ने चार-चार सीटों पर किया कब्जा

बीजेपी के 11 साल की कार्यप्रणाली के पर दागा सवाल

बीजेपी के 11 साल की कार्यप्रणाली के सवाल पर पत्रकारों से बात करते हुए राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि निश्चित तौर पर यह सवाल बीजेपी से करना चाहिए की उन्होंने 15 लाख रुपए हर खाते में पहुंचाने की बात कही थी, तो अब तक तो उनके कार्यकाल में काला धन तीन गुना हो गया, इस हिसाब से लोगों को अब 45 – 45 लाख रुपए मिलना चाहिए, तो वह 45 लाख रुपए कहां है? मोदी जी ने कहा था कि 2 करोड़ नौकरी वह हर साल देंगे, तो कहां हैं 2 करोड़ नौकरी? यानी आपको 11 साल में 22 करोड़ नौकरियां देनी थी, और अब तक 22,000 नौकरियां भी नहीं दी। मोदी जी ने कहा था की फसल का दाम दुगना कर देंगे, तो फसल का दाम दुगना करना तो दूर की बात है, गन्ना किसानों का ₹1 नहीं बढ़ाया गया और साथ ही साथ जिन लोगों ने गन्ने का मूल्य मांगा, कभी उन पर लाठी चलाई गई, कभी गोली चलाई गई।

शिक्षक भर्ती और छात्र आंदोलन के सवाल पर

सांसद संजय सिंह ने कहा कि इसके अलावा जो छात्रों का आंदोलन चल रहा है वह इस बात पर चल रहा है की डबल इंजन की सरकार में 2 लाख शिक्षक भर्तियां निकाली गई लेकिन उस पर भी भर्ती करने के लिए सरकार तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने तो यहां तक कहा था कि यूपी वालों को गोबर से रोजगार दे देंगे। उन्होंने कहा कि दो लाख शिक्षकों की भर्ती के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी छात्रों के आंदोलन का समर्थन करती है और उनके आंदोलन को हम आगे बढ़ाने का काम करेंगे।

मोदी जी ने देश की जनता से 15 अगस्त 2022 तक सभी को पक्का मकान दे देंगे, उसका क्या हुआ?

मोदी जी ने इस देश की जनता से वादा किया था कि 15 अगस्त 2022 तक सभी को पक्का मकान दे देंगे, उसका क्या हुआ? महंगाई कम करने पर आपने कहा था कि ₹40 का डीजल हो जाएगा, ₹50 का पेट्रोल हो जाएगा। क्या आपने एक भी वादा पूरा किया? नोटबंदी की और कहां आतंकवाद खत्म हो जाएगा तो फिर पुलवामा की घटना कैसे हो गई? पहलगाम की घटना कैसे हुई?

पढ़ें :- सोनौली में भाजपा के युवा नेता रवि वर्मा बने मनोनीत सभासद,समर्थकों में खुशी की लहर

यानी मोदी जी के जितने वादे और दावे थे सब खोखले निकले, हमारी विदेश नीति है कि मोदी जी ने 73 देश की 129 बार यात्रा की और जब पाकिस्तान से हमारी लड़ाई चल रही थी तो एक भी देश हमारे समर्थन में नहीं खड़ा हुआ। यानी मोदी जी ड्रेस बदल के तो पूरी दुनिया में घूम रहे हैं, लोगों के गले मिल रहे हैं और वह देश आपके समर्थन में ही नहीं खड़े हैं। बार-बार भारत का अपमान हो रहा है लेकिन प्रधानमंत्री मोदी न जाने कहां छुपे हुए हैं कि इस पर दो शब्द भी नहीं निकल पा रहे हैं। तो हकीकत यह है कि मोदी जी ने 11 साल में देश को बदहाल कर दिया है, भारत की प्रतिष्ठा को गिराया है। आज छोटे-छोटे देश हमारे खिलाफ बोलने के लिए तैयार हो गए हैं, यह हमारी विदेश नीति है।

एयर इंडिया प्लेन क्रैश के सवाल पर

एयर इंडिया प्लेन क्रैश के सवाल पर सांसद संजय सिंह ने कहा कि वह बेहद दुखद हादसा था लेकिन सवाल यह उठाता है कि उस प्लेन को उड़ाने के लिए टेक्निकल क्लीयरेंस किसने दिया? इस हादसे के पीछे जो जिम्मेदार लोग हैं उनके जवाबदेही आखिर कब तय होगी? कब उनके खिलाफ कार्रवाई तय होगी? भारत में 9 करोड रुपए का एक लैब बनाया, जिसमें ब्लैक बॉक्स की जांच होती है और पहली ही जांच में वह लैब ही फेल हो गया।

भारत-पाकिस्तान सीजफायर की फैसले के सवाल पर

मोदी जी को इस बात का जवाब देना चाहिए कि व्यापार बंद करने की धमकी देकर अमेरिका के दबाव में मोदी जी ने आखिर किस कारण से सीजफायर घोषित किया? जब पीओके पर कब्जा करने के लिए भारतीय सेना बिल्कुल तैयार थी, जब 21 आतंकी ठिकानों को मिटाने के लिए भारतीय सेना तैयार थी, जब बलूचिस्तान को पाकिस्तान के नक्शे से अलग करने के लिए भारतीय सेवा तैयार थी, ऐसे वक्त में आपने ट्रंप के कहने पर क्यों सीजफायर घोषित किया? मोदी जी आखिर इंडिया के प्रधानमंत्री हैं या अडानी के प्रधानमंत्री हैं यानी मोदी जी ने अपने मित्र अडानी के व्यापार को बचाने के लिए देश के स्वाभिमान को नीलाम कर दिया।

जनता से जुड़े बुनियादी मुद्दों शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और पानी पर काम करती है AAP

आगामी जिला पंचायत के चुनाव के सवाल पर सांसद संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी कभी जाति धर्म और नकली मुद्दों पर काम नहीं करती है बल्कि आम आदमी से जुड़े बुनियादी मुद्दों शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और पानी पर काम करती है। आम आदमी पार्टी ने हमेशा धार्मिक आधार पर जातियों पर हो रहे हैं अन्याय के मुद्दे को उठाया और हमेशा इस बात का समर्थन किया कि गैर बराबरी, हिंदुस्तान के संविधान में नहीं है। भारत का संविधान सबको बराबरी का हक देता है, और इंसान के साथ इंसान जैसा व्यवहार किया जाना चाहिए।

पढ़ें :- Rajya Sabha Election 2026: एनडीए ने बिहार की सभी 5 सीटों पर दर्ज की जीत, महागठबंधन को लगा झटका

आज उत्तर प्रदेश में बुलडोजर चला चला कर गरीब को जिस तरह कुचला जा रहा है, यह हमारे लिए मुद्दा है बिजली कटौती करके बिजली का दाम बढ़ाया जाना पार्टी का मुद्दा है। उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूल बंद है और अस्पताल बदहाल हैं, यह हमारे लिए मुद्दा है। अब यूपी की जनता को तय करना है, मैं जनता से सिर्फ इतना ही कह सकता हूं कि हिंदू मुसलमान के झगड़े से आपको कोई फायदा नहीं है। इससे न तो उत्तर प्रदेश का भविष्य आगे बढ़ेगा और नहीं देश का भविष्य आगे बढ़ेगा नहीं आम इंसान का भविष्य आगे बढ़ने वाला है। गैर मुद्दों को उठाकर वास्तविक मुद्दों से जनता का ध्यान हटाना इसमें बीजेपी की महारत है। उसके चक्कर में हमें फसना है कि नहीं फसना है यह जनता को तय करना है।

 

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...