1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Amarnath Yatra 2023 : भोले के भक्तों में दिखा जबरदस्त उत्साह, दो दिन में 18326 ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

Amarnath Yatra 2023 : भोले के भक्तों में दिखा जबरदस्त उत्साह, दो दिन में 18326 ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

Amarnath Yatra 2023 :  अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) के लिए बाबा बर्फानी (Baba Barfani) के भक्तों में जबरस्त उत्साह है। दूसरे दिन 10,467 श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन किए। दो दिन में 18326 भक्तों ने शीश नवाया है। रविवार को जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर (Bhagwati Nagar Base Camp, Jammu) से श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था बाबा बर्फानी (Baba Barfani)  के दर्शन करने के लिए रवाना हुआ।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Amarnath Yatra 2023 :  अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) के लिए बाबा बर्फानी (Baba Barfani) के भक्तों में जबरस्त उत्साह है। दूसरे दिन 10,467 श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन किए। दो दिन में 18326 भक्तों ने शीश नवाया है। रविवार को जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर (Bhagwati Nagar Base Camp, Jammu) से श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था बाबा बर्फानी (Baba Barfani)  के दर्शन करने के लिए रवाना हुआ। जत्थे में 4903 तीर्थयात्री (Pilgrimage) विभिन्न वाहनों से बालटाल और पहलगाम के लिए रवाना हुए।

पढ़ें :- Amarnath Yatra : छड़ी मुबारक की पूजा के साथ अमरनाथ यात्रा का समापन, 4.42 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

तीर्थयात्रा (Pilgrimage) के लिए अब तक 3.5 लाख से अधिक लोगों ने अपना ऑनलाइन पंजीकरण करवाया है। 30 जून को उप राज्यपाल मनोज सिन्हा (Deputy Governor Manoj Sinha) द्वारा पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाने के बाद से अब तक कुल 12,807 तीर्थयात्री पवित्र गुफा की तरफ बढ़ चुके हैं। आधार शिविर भगवती नगर (Base Camp Bhagwati Nagar) के पंजीकरण अफसरों ने बताया, रविवार को बालटाल के लिए 2,346 तीर्थयात्री 131 वाहनों के काफिले के रूप में रवाना हुए।

बोडपाथर के पास गिरने से चोटिल महिला को किया रेस्क्यू

दिल्ली की रहने वाली एक अमरनाथ यात्री (Amarnath Yatri) 10 हजार फीट की ऊंचाई वाले गांदरबल जिले के बालटाल मार्ग पर बोडपाथर के पास गिरने से चोटिल हो गई। आपातकालीन सूचना पर असम राइफल्स के चिकित्सा दल ने महिला को प्राथमिक सहायता दी। भारतीय सेना की चिकित्सा टीम ने उसे कंगन ट्रॉमा अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने बताया कि महिला की हालत स्थित है। उसे आगे के इलाज के लिए स्किम्स (सौरा) रेफर किया गया है।

लखनपुर में फिर आठ पंजीकरण मिले फर्जी

पढ़ें :- अमरनाथ यात्रा 23 अगस्त से अस्थायी रूप से रहेगी निलंबित, जानें क्या है वजह?

स्थानीय जांच केंद्र में रविवार को आठ यात्रियों के पंजीकरण फिर फर्जी पाए गए। शनिवार को भी यहां 91 मामले फर्जी मिले थे। सभी ने दिल्ली के शहादरा क्षेत्र के अलग-अलग एजेंट से पंजीकरण करवाया था। वहीं फर्जी पंजीकरण मामले में जम्मू की त्रिकुटानगर पुलिस दिल्ली से तीन लोगों को गिरफ्तार भी कर चुकी है। आरोपियों से पूछताछ चल रही ताकि यात्रियों से होने वाली इस ठीग को रोका जा सके। यात्रा के नोडल अफसर रंजीत सिंह ने बताया कि जिन यात्रियों के साथ पंजीकरण के नाम पर ठगी हुई है उनको पुनः पंजीकरण के लिए जम्मू रवाना कर दिया गया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...