1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Amarnath Yatra : इस वजह से रोकी गई अमरनाथ यात्रा, पवित्र गुफा की ओर नहीं जाएंगे श्रद्धालु

Amarnath Yatra : इस वजह से रोकी गई अमरनाथ यात्रा, पवित्र गुफा की ओर नहीं जाएंगे श्रद्धालु

बाबा बर्फानी (Baba Barfani) के दर्शन के लिए अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) का शुभारंभ 1 जुलाई को हुआ था। जिसके बाद श्रद्धालुओं का जत्था पवित्र गुफा में विराजमान बाबा बर्फानी के दर्शन कर रहा था।

By Abhimanyu 
Updated Date

नई दिल्ली। बाबा बर्फानी (Baba Barfani) के दर्शन के लिए अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) का शुभारंभ 1 जुलाई को हुआ था। जिसके बाद श्रद्धालुओं का जत्था पवित्र गुफा में विराजमान बाबा बर्फानी के दर्शन कर रहा था। इसी कड़ी में शुक्रवार को भी एक और जत्था बाबा बर्फानी के जयघोष करते हुए रवाना हुआ था, लेकिन उसे बीच में ही रोक दिया गया। किसी को पवित्र गुफा की ओर जाने की अनुमति नहीं है।

पढ़ें :- Amarnath Yatra : छड़ी मुबारक की पूजा के साथ अमरनाथ यात्रा का समापन, 4.42 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

दरअसल, जम्मू के आधार शिविर भगवती नगर से शुक्रवार को आठवां जत्था रवाना हुआ। खराब मौसम के चलते बालटाल और नुनवान में श्री अमरेश्वर धाम की तीर्थ यात्रा को रोक लिया गया है। यहां से श्रद्धालुयों के लिए नाश्ता आदि की व्यवस्था भी की गई है। इस दौरान किसी भी तीर्थ यात्री को पवित्र गुफा की तरफ जाने की अनुमति नहीं दी गई है। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक मौसम के साफ होने पर ही श्रद्धालुओं को आगे की तीर्थ यात्रा की अनुमति दी जाएगी।

बता दें कि इससे पहले गुरुवार को 17202 यात्रियों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। वहीं याात्रा शुरू होने से अब तक कुल 84768 श्रद्धालु दरबार में हाजिरी लगा चुके हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...