1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Amarnath Yatra: पवित्र अमरनाथ गुफा के पास फटा बादल, 10 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Amarnath Yatra: पवित्र अमरनाथ गुफा के पास फटा बादल, 10 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

पवित्र अमरनाथ गुफा के पास बादल फट गया है। इसके कारण वहां पर बड़ी ख्या में श्रद्धालु फंसे होने की आशंका है। हालांकि, राहत और बचाव कार्य शुरू हो गया है और श्रद्धालुओं का रेस्क्यू किया जा रहा है। सेना, पुलिस, आइटीबीपी, एनडीआरएफ, एसआरटीपी के जवान राहत कार्यों में जुटे हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Amarnath Yatra: पवित्र अमरनाथ गुफा के पास बादल फट गया है। इसके कारण वहां पर बड़ी ख्या में श्रद्धालु फंसे होने की आशंका है। हालांकि, राहत और बचाव कार्य शुरू हो गया है और श्रद्धालुओं का रेस्क्यू किया जा रहा है। सेना, पुलिस, आइटीबीपी, एनडीआरएफ, एसआरटीपी के जवान राहत कार्यों में जुटे हैं।

पढ़ें :- देश में जिस तरह से कोरोना फैला था, उसी तरह नरेंद्र मोदी ने बेरोजगारी फैला दी : राहुल गांधी

बताया जा रहा है कि, बादल फटने से घायलों को अस्पताल व चिकित्सा शिविरों में पहुंचाया जा रहा है।  इस घटना में अभी तक 10 लोगों की मौत की खबर है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से फोन पर बात की।

जानकारी के अनुसार, प्रशासन की टीम बादल फटने के बाद की स्थिति का आकलन कर रही है। फिलहाल नुकसान की आधिकारिक सूचना नहीं है। इसके साथ ही इसमें घायलों को इलाज के लिए एयरलिफ्ट किया जा रहा है। मौके पर कुछ यात्री फंसे हुए हैं। सभी को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा रहा है। इससे पहले वर्ष 2018 में भी अमरनाथ यात्रा के दौरान बादल फटने से पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...