1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. America: अमेरिका ने लाल सागर में जहाजों पर हमलों से निपटने के लिए की नए अंतरराष्ट्रीय मिशन की घोषणा

America: अमेरिका ने लाल सागर में जहाजों पर हमलों से निपटने के लिए की नए अंतरराष्ट्रीय मिशन की घोषणा

लाल सागर में जहाजों पर हमलों को रोकने के लिए अमेरिका और कई अन्य देश एक नई सेना बना रहे हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

America : लाल सागर में जहाजों पर हमलों को रोकने के लिए अमेरिका और कई अन्य देश एक नई सेना बना रहे हैं। यमन के हौथी-नियंत्रित क्षेत्रों से दागे गए ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलों के हमले का शिकार बने लाल सागर से गुजरने वाले जहाजों की सुरक्षा को लेकर अमेरिका और अन्य देश चिंतित है। खबरों के अनुसार, अमेरिका और कई अन्य देश एक नई सेना बना रहे हैं, रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने मंगलवार सुबह बहरीन में इसकी घोषणा की।

पढ़ें :- America : अमेरिका नाइजर से सैनिकों को वापस बुलाएगा , लाएगा बदलाव

अमेरिका सहित कई अन्य देश लाल सागर से गुजरने वाले उन जहाजों की सुरक्षा के लिए एक नया कार्यबल तैयार कर रहे हैं, जिन पर यमन के हूती नियंत्रित क्षेत्रों से दागे गए ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला हुआ है।

हमले की गंभीरता को देखते हुए कई शिपिंग कंपनियों ने अपने जहाजों को रुकने और बाब अल-मंडेब जलडमरूमध्य में तब तक प्रवेश न करने का आदेश दिया है, जब तक कि सुरक्षा स्थिति का समाधान नहीं हो जाता है। हाल के दिनों में इस क्षेत्र में कई पोतों पर हमला हुआ है। अमेरिकी रक्षा मंत्री ने एक बयान में कहा, “यह एक अंतरराष्ट्रीय चुनौती है, जो सामूहिक कार्रवाई की मांग करती है।”

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...