1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. अनंत सिंह का राजनीति से संन्यास, राज्यसभा चुनाव में वोटिंग के बाद बोले- जब नीतीश सीएम नहीं तो फिर विधायक बने रहने का क्या मतलब?

अनंत सिंह का राजनीति से संन्यास, राज्यसभा चुनाव में वोटिंग के बाद बोले- जब नीतीश सीएम नहीं तो फिर विधायक बने रहने का क्या मतलब?

बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह (Anant Singh) ने राजनीति छोड़ने की घोषणा कर दी है। अनंत सिंह (Anant Singh) मोकामा से विधायक हैं। चुनाव के समय ही एक सवाल के जवाब में कहा था कि अगर नीतीश कुमार (Nitish Kumar) सीएम नहीं रहेंगे तो वो भी विधायक नहीं रहेंगे। अनंत सिंह (Anant Singh) ने ऐलान किया है कि उनका बेटा अब राजनीति में आएगा।

By संतोष सिंह 
Updated Date

पटना। बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह (Anant Singh) ने राजनीति छोड़ने की घोषणा कर दी है। अनंत सिंह (Anant Singh) मोकामा से विधायक हैं। चुनाव के समय ही एक सवाल के जवाब में कहा था कि अगर नीतीश कुमार (Nitish Kumar) सीएम नहीं रहेंगे तो वो भी विधायक नहीं रहेंगे। अनंत सिंह (Anant Singh) ने ऐलान किया है कि उनका बेटा अब राजनीति में आएगा। अनंत सिंह (Anant Singh)की पत्नी भी मोकामा से विधायक रह चुकी हैं।

पढ़ें :- मनोज तिवारी का बड़ा दावा, बोले -बीजेपी असम में पुनः प्रचंड बहुमत से आ रही है,कांग्रेस खुशियां लूटने वाली पार्टी

अनंत सिंह (Anant Singh) ने राजनीति से संन्यास का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि यह उनका अंतिम चुनाव था और अब वे चुनाव नहीं लड़ेंगे, आगे उनके बड़े बेटे चुनाव लड़ेंगे। राज्यसभा चुनाव (Rajya Sabha Elections) में वोटिंग के बाद उन्होंने कहा कि जब नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ही मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे तो फिर विधायक बने रहने का क्या मतलब।

जेल से बाहर आने के बाद करेंगे जनता से मुलाकात

बिहार की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय रहे पूर्व विधायक अनंत सिंह (Anant Singh)  ने राजनीति से दूरी बनाने की घोषणा कर दी है। उन्होंने साफ कहा है कि अब वह राजनीति नहीं करेंगे और भविष्य में कोई चुनाव भी नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि अगले एक से दो महीने के भीतर वह फिर से अपने क्षेत्र की जनता के बीच जाएंगे और उनसे मुलाकात करेंगे। अनंत सिंह (Anant Singh)  ने यह भी कहा कि बिहार में अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा, यह उन्हें नहीं पता। उनके मुताबिक चाहे मुख्यमंत्री बीजेपी से बने या किसी अन्य दल से, उन्हें इससे कोई आपत्ति नहीं है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...