नई दिल्ली: अनीता हसनंदानी मां बनने के बाद से हर मोमेंट को एन्जॉय कर रही हैं। दरअसल, वह अपने नए बच्चे के साथ बेहद खुश नजर आ रही हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हुआ था। इस वीडियो में अनीता अपने बेटे को गायत्री मंत्र सुना नजर आ रहीं हैं । अनीता का ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आया।
आपको बता दें, अनीता के बेटे आरव का यह फर्स्ट बर्थडे मंथ है और अनीता और उनके पति जल्द ही अपने बच्चे का फर्स्ट बर्थडे मंथ भी सेलिब्रेट करने वाले हैं।अनीता अपने बच्चे का पूरा ख्याल रख रही हैं और उसकी जरूरतों को पूरा कर रही हैं।
View this post on Instagram
पढ़ें :- Janhvi Kapoor Shikhar Pahariya: बिना ब्लाउज के साड़ी में नोज रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आई जाह्नवी कपूर
अनीता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी लाइफ से जुड़े हर मोमेंट को सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस तक पहुंचाती हैं। अनीता ने 9 फरवरी को बेटे को जन्म दिया था इसके बाद से वह लगातार चर्चा में हैं। उनकी प्रेगनेंसी के दौरान की और डिलीवरी के बाद की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।