1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. Anita Hassanandani ने दिया Baby boy को जन्म, Rohit Reddy ने पोस्ट शेयर कर कहा- “Oh boy”

Anita Hassanandani ने दिया Baby boy को जन्म, Rohit Reddy ने पोस्ट शेयर कर कहा- “Oh boy”

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ली: टीवी पॉपुलर एक्टर अनीता हसनंदानी बीते दिन मां बन गई हैं आपको बता दें, अनीता ने 9 फरवरी को बेटे को जन्म दिया। अनिता के पति रोहित रेड्डी ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दी है। उन्होंने अनीता की प्रेग्नेंसी वाली एक तस्वीर शेयर की है ।

पढ़ें :- Aarushi Sharma Bridal Photoshoot: गुलाबी लहंगा चोली, ट्यूल दुपट्टे और चौड़े कुंदन ज्वेलरी में आरुषि शर्मा ने शेयर की कुछ अनसीन तस्वीरें

दरअसल, इस तस्वीर में अनिता अफना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। जबकि रोहित उनके गाल पर किस कर रहे हैं, अनिता मुस्करा रही हैं। खास बात यह है कि रोहित ने इसमें खास क्रिएटिविटी भी दिखाई है।  इस तस्वीर में उन दोनों के एर ऊपर नीले रंग की रस्सी बंधी है और इस रस्सी पर एक नीले रंग का बेबी आउटफिट चिमटियों के सहारे टंगा हुआ है।

रोहित रेड्डी ने शेयर की तस्वीर

इस टी-शर्ट पर नीले रंग से ‘इट्स ए ब्वॉय’ यानी लड़का हुआ है, लिखा है। इस तस्वीर में तारीख भी लिखी है। इस पोस्ट के कैप्शन में भी रोहित ने बताया कि लड़का हुआ है। उन्होंने लिखा,”ओह ब्वॉय।”

रोहित की इस पोस्ट पर अनीता के तमाम फैंस और टीवी इंडस्ट्री के उनके दोस्त शुभकामनाएं दे रहे हैं। मानवी गागरू, सुरभि चंदना, रोहन त्यागी, बंदगी कालरा, श्रुति सिन्हा, सुरभि ज्योति, अभिषेक कपूर, चारु मलिक, वरुण सूद, बरखा सेन गुप्ता और कृष्मा मुखर्जी समेत कई टीवी सेलेब्स शामिल हैं. इन सभी लोगों ने लाल दिल वाले इमोजी और बेबी स्माइली के साथ कपल को बधाई दी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...