1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सपा को एक और झटका, मिर्जापुर से सपा प्रत्याशी रमेश सिंह ने अपना MLC पर्चा किया वापस

सपा को एक और झटका, मिर्जापुर से सपा प्रत्याशी रमेश सिंह ने अपना MLC पर्चा किया वापस

उत्तर प्रदेश के एमएलसी के चुनाव में सपा को एक और झटका। बता दें कि मिर्जापुर से सपा प्रत्याशी रमेश सिंह ने अपना MLC पर्चा वापस कर दिया। जिसके बाद भाजपा प्रत्याशी बाहुबली विनीत सिंह का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है।

By प्रिया सिंह 
Updated Date

उत्तर प्रदेश के एमएलसी के चुनाव में सपा को एक और झटका। बता दें कि मिर्जापुर से सपा प्रत्याशी रमेश सिंह ने अपना MLC पर्चा वापस कर दिया। जिसके बाद भाजपा प्रत्याशी बाहुबली विनीत सिंह का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है।

पढ़ें :- शतरंज की कुछ चालें बाक़ी हैं, थोड़ा इंतज़ार कीजिए...राहुल गांधी को रायबरेली से प्रत्याशी बनाए जाने पर बोले जयराम रमेश

बता दें कि MLC चुनाव में नाम वापस लेने का आज यानि बुधवार को आखिरी दिन था। उसी दौरान ही समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रमेश सिंह यादव अचानक लापता हो गए थे। इससे समाजवादी पार्टी में चिंता की लकीरें भी दिखाई दीं। यही नही उनका मोबाइल भी बंद बता रहा था।

बता दें कि बुधवार को सपा प्रत्याशी रमेश यादव अचानक कलक्ट्रेट पहुंचे और अपना पर्चा वापस ले लिया। उनके पर्चा वापस लेने की खबर मिलते ही सपा  नेताओं में खलबली मच गई। सपा के नेता भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा की भाजपा ने दबाव बना कर पर्चा वापस करवाया है।

इससे पहले अलीगढ़-हाथरस संयुक्त सीट पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार जसवंत सिंह का नामांकन खारिज हो गया।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: सपा ने कैसरगंज से भगत राम मिश्रा और फतेहपुर से नरेश उत्तम पटेल को बनाया प्रत्याशी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...