1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पत्नी की प्रताड़ना से परेशान एक और युवक ने की खुदकुशी, स्टेट्स देख परेशान था मृतक

पत्नी की प्रताड़ना से परेशान एक और युवक ने की खुदकुशी, स्टेट्स देख परेशान था मृतक

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक दर्दनाक घटना सामने आयी है। यहां के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के आकांक्षा एनक्लेव निवासी राज आर्य ने पत्नी और उसके परिजनों की प्रताड़ना से तंग आकर खुदकुशी कर ली। इस मामले में मृतक के भाई ने राज की पत्नी सिमरन समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस अब इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में एक दर्दनाक घटना सामने आयी है। यहां के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के आकांक्षा एनक्लेव निवासी राज आर्य ने पत्नी और उसके परिजनों की प्रताड़ना से तंग आकर खुदकुशी कर ली। इस मामले में मृतक के भाई ने राज की पत्नी सिमरन समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस अब इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

पढ़ें :- जितने साल से नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं, जवाहरलाल नेहरू जी उतने साल देश के लिए जेल में रहे: प्रियंका गांधी

बरेली के आकांक्षा एन्क्लेव में मसाले वाली गली में रहने वाले राज आर्य (25) का शव बुधवार को फंदे से लटका हुआ था। परिजनों का आरोप है कि, उसकी पत्नी सिमरन और उसके ससुराल के लोगों के द्वारा उसे प्रताड़ित किया जाता था। भाई सुरेश ने बताया कि राज आर्य की शादी अप्रैल 2024 में शाहजहांपुर की युवती से हुई थी। वहीं, शादी के बाद से ही किसी न किसी बात को लेकर पति—पत्नी के बीच नोकझोंक होती रहती थी। आरोप है कि, भाई की पत्नी अक्सर मायके वालों को बुला लिया करती थी और सब मिलकर राज को धमाकते थे।

वहीं, राज आर्य के खिलाफ पत्नी ने महिला थाने में प्रार्थना पत्र दिया और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। इस मामले की अभी जांच चल रही थी। महिला का भाई सिपाही है। सुरेश के अनुसार, बुधवार को राज की पत्नी ने इंस्टाग्राम पर स्टेट्स लगाया था कि वह आज राज को जेल भेज देगी। ये स्टेटस राज ने भी देखा था। इसी बात से राज बहुत परेशान था और उसने परेशान होकर जेल जाने के डर से खुदकुशी कर ली। वहीं, अब पुलिस इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

 

पढ़ें :- "इंडिगो के हवाई जहाज उड़ नहीं रहे हैं कि उड़ाए नहीं जा रहे हैं"...अखिलेश यादव ने संसद में उठाया सवाल

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...