1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. भारत विरोधी साजिश का खुलासा: NIA ने छह यूक्रेनी और एक अमेरिकी नागरिक को दबोचा, ड्रोन के जरिए आतंकियों को पहुंचा रहे थे मदद

भारत विरोधी साजिश का खुलासा: NIA ने छह यूक्रेनी और एक अमेरिकी नागरिक को दबोचा, ड्रोन के जरिए आतंकियों को पहुंचा रहे थे मदद

Anti-India Conspiracy Exposed : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने भारत के खिलाफ आतंकी साजिश रचने के आरोप में सात विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इनमें छह यूक्रेन के नागरिक और एक अमेरिका का नागरिक शामिल है। एजेंसी ने पिछले सप्ताह अलग-अलग जगहों पर समन्वित कार्रवाई करते हुए इन सभी को हिरासत में लिया।

By Abhimanyu 
Updated Date

Anti-India Conspiracy Exposed : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने भारत के खिलाफ आतंकी साजिश रचने के आरोप में सात विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इनमें छह यूक्रेन के नागरिक और एक अमेरिका का नागरिक शामिल है। एजेंसी ने पिछले सप्ताह अलग-अलग जगहों पर समन्वित कार्रवाई करते हुए इन सभी को हिरासत में लिया।

पढ़ें :- India Post : इंडिया पोस्ट लेकर आया 24 स्पीड पोस्ट, अब बड़े शहरों में अगले दिन पहुंच जाएगा पार्सल

जांच के मुताबिक, ये सभी आरोपी वैध वीजा पर भारत आए थे, लेकिन इन्होंने नियमों का उल्लंघन करते हुए बिना परमिट के मिजोरम का रुख किया। यहां से ये अवैध तरीके से म्यांमार सीमा में दाखिल हुए और भारत विरोधी सशस्त्र जातीय समूहों के संपर्क में आए। एनआईए का दावा है कि आरोपियों ने यूरोप से बड़ी मात्रा में ड्रोन मंगवाए, जिन्हें मिजोरम के रास्ते म्यांमार पहुंचाया गया। इन ड्रोन का इस्तेमाल विद्रोही गुटों को तकनीकी और हथियार संबंधी मदद देने के लिए किया जाना था।

एजेंसी इस पूरे नेटवर्क को आतंकी फंडिंग और सीमा पार गतिविधियों से जुड़ा मान रही है। कार्रवाई के दौरान अमेरिकी नागरिक को कोलकाता एयरपोर्ट से पकड़ा गया, जबकि तीन-तीन यूक्रेनी नागरिकों को लखनऊ और दिल्ली एयरपोर्ट से हिरासत में लिया गया। सभी आरोपियों को दिल्ली लाकर अदालत में पेश किया गया, जहां से पहले तीन दिन की हिरासत दी गई और बाद में रिमांड बढ़ाकर 27 मार्च तक कर दी गई।

एनआईए ने अदालत में कहा कि इस साजिश का पूरा खुलासा करने, फंडिंग के स्रोतों का पता लगाने और फरार साथियों को पकड़ने के लिए आरोपियों से पूछताछ जरूरी है। एजेंसी अब आरोपियों के मोबाइल डेटा और सोशल मीडिया अकाउंट्स की भी जांच कर रही है, ताकि पूरे नेटवर्क को बेनकाब किया जा सके। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) की धारा 18 समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

रिपोर्ट: हर्ष गौतम

पढ़ें :- LPG crisis: एलपीजी संकट के बीच लोगों को मिलेगी बड़ी राहत, 6.5 करोड़ सिलिंडर हो जाएंगे फुल

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...