HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. Arjun Tendulkar Viral Video: लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ मैच से पहले अर्जुन तेंदुलकर को कुत्ते ने काटा

Arjun Tendulkar Viral Video: लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ मैच से पहले अर्जुन तेंदुलकर को कुत्ते ने काटा

लखनऊ सुपर सुपरजाइंट्स ने सोमवार रात 8 बजे अर्जुन का एक वीडियो ट्वीट करके यह जानकारी दी। वीडियो में अर्जुन खुद बता रहे हैं कि एक दिन पहले उनके हाथ में एक कुत्ते ने काट लिया है। अर्जुन लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाड़ी यदुवीर सिंह को यह जानकारी दे रहे हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Arjun Tendulkar Viral Video: आईपीएल 2023 में आज मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और लखनऊ सुपर जाएंट्स (Lucknow Super Giants) के बीच भिड़ंत होगी। दोनों टीमों के बीच ये मैच बेहद ही अहम है। लखनऊ के ईकाना स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच 7:30 बजे से मैच खेला जाएगा। इस मैच से पहले मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians)  के ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर ने बड़ा खुलासा किया है। अर्जुन तेंदुलकर ने कहा कि उन्हें कुत्ते ने काट लिया है। सोशल मीडिया पर लखनऊ सुपर जांएट्स ने वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में अर्जुन तेंदुलकर कह रहे हैं कि उन्हें कुत्ते ने काट लिया।

पढ़ें :- IPL 2025: मुंबई के खिलाफ जीत के बाद कोहली ने आक्रामक अंदाज में मनाया जश्न, हार्दिक और रोहित दिखे उदास

बता दें कि, लखनऊ सुपर सुपरजाइंट्स (Lucknow Super Supergiants) ने सोमवार रात 8 बजे अर्जुन का एक वीडियो ट्वीट करके यह जानकारी दी। वीडियो में अर्जुन खुद बता रहे हैं कि एक दिन पहले उनके हाथ में एक कुत्ते ने काट लिया है। अर्जुन लखनऊ सुपरजाइंट्स (Lucknow Super Supergiants) के खिलाड़ी यदुवीर सिंह को यह जानकारी दे रहे हैं। हालांकि सूत्रों का कहना है कि किसी पालतू कुत्ते ने खेलते समय अर्जुन को काट लिया है। लेकिन किसी ने इसकी पुष्टि नहीं की है। किसी साथी खिलाड़ी का इस बारे में कोई बयान नहीं आया है।

पढ़ें :- देश के लिए दिग्गज खिलाड़ी ने छोड़ा मुंबई इंडियंस का साथ, RCB के खिलाफ मैच पहले फ्रेंचाइजी ने दी जानकारी

क्यों दोनों टीमों के लिए अहम है यह मैच?
मुंबई इंडियंस की बात करें तो यह टीम प्वॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर काबिज है। अब तक रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians)  ने 12 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 7 जीत मिली है, जबकि 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है.।वहीं, लखनऊ सुपर जांएट्स (Lucknow Super Supergiants) प्वॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर है। अब तक लखनऊ सुपर जांएट्स ने 12 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 6 जीत मिली है, जबकि 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...