HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से अरविंद केजरीवाल ने दिया इस्तीफा, अब आतिशी लेंगी शपथ

दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से अरविंद केजरीवाल ने दिया इस्तीफा, अब आतिशी लेंगी शपथ

दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने उप राज्यपाल वीके सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंपा है। इस दौरान आतिश समेत अन्य मंत्री मौजूद रहे। अरविंद केजरीवाल के इस्तीफा देने के बाद जल्द ही आतिशी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। दरअसल, आज विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें आतिशी को नेता चुना गया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने उप राज्यपाल वीके सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंपा है। इस दौरान आतिश समेत अन्य मंत्री मौजूद रहे। अरविंद केजरीवाल के इस्तीफा देने के बाद जल्द ही आतिशी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। दरअसल, आज विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें आतिशी को नेता चुना गया।

पढ़ें :- आतिशी 21 सितंबर को दिल्ली मुख्यमंत्री पद की ले सकती हैं शपथ , LG ने राष्ट्रपति से की सिफारिश

वहीं, आप विधायक दल की नेता चुने जाने के बाद आतिशी ने कहा कि, सबसे पहले मैं दिल्ली के मुख्यमंत्री और मेरे गुरु अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद करना चाहती हूं जिन्होंने मुझे इतनी बड़ी ज़िम्मेदारी दी और मुझ में भरोसा दिखाया। ये सिर्फ AAP में हो सकता है जहां फर्स्ट टाइम पॉलिटिशियन एक राज्य की मुख्यमंत्री बनी।

उन्होंने कहा, मैं एक सामान्य परिवार से आती हूं। अगर किसी और पार्टी में होती तो शायद चुनाव की टिकट भी नहीं मिलती। जितना सुख आज मेरे मन में है उससे ज्यादा दुख भी मेरे मन में है क्योंकि अरविंद केजरीवाल आज इस्तीफा दे रहे हैं। दिल्ली की 2 करोड़ जनता की तरफ से मैं जरूर कहना चाहती हूं कि दिल्ली का एक ही मुख्यमंत्री है और उसका नाम अरविंद केजरीवाल है।

बता दें कि, मौजूदा समय आतिशी के पास सबसे अधिक मंत्रालय हैं। मंगलवार को केजरीवाल के आवास पर विधायक दल की बैठक हुई। इस बैठक में आतिशी के नाम का प्रस्ताव केजरीवाल ने सभी विधायकों के सामने रखा। जिसका सभी विधायकों ने समर्थन किया। रेस में उनका नाम सबसे आगे भी चल रहा था। आतिशी पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखती है। उनकी प्रारंभिक पढ़ाई दिल्ली में हुई है। और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हैं।

 

पढ़ें :- केजरीवाल की उत्तराधिकारी दिल्ली की नई सीएम आतिशी कैसे चढ़ीं सफलता सीढ़ियां? जानें अब तक का राजनीतिक सफर

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...