1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Ashok Ke Patte : अशोक के पत्ते का ये उपाय पति-पत्नी के बीच घोलें मिठास, चौंकाने वाला लाभ मिलेगा

Ashok Ke Patte : अशोक के पत्ते का ये उपाय पति-पत्नी के बीच घोलें मिठास, चौंकाने वाला लाभ मिलेगा

अशोक का पेड़ बहुत चमत्कारी है। जीवन की कई विघ्न बाधाओं के लिए अशोक की पत्तियां रामबाण मानी जाती है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Ashok Ke Patte : अशोक का पेड़ बहुत चमत्कारी है। जीवन की कई विघ्न बाधाओं के लिए अशोक की पत्तियां रामबाण मानी जाती है। घर के दरवाजे पर अशोक का पेड़ लगाने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर भागती है। जिस घर में अशोक का पेड़ होता है वहां शांति और खुशहाली अपने आप आती है। इस पेड़ के पत्तों के उपाय से पति-पत्नी के बीच प्यार भी बढ़ता है। आइये जानते अशोक के पेड़ की पत्तियों का अचूक उपाय।

पढ़ें :- Good luck: घर में इस दिशा में चीजों को रखने से पड़ता है ग्रहो का बुरा प्रभाव, दुर्भाग्य से बचने के लिए तुंरत हटाएं ये चीजें

1.वास्तु शास्त्र के मुताबिक दांपत्य जीवन अनबन को दूर करने के लिए अशोक के पेड़ के पत्ते का उपाय बेहद लाभदायक होता है। अशोक के पेड़ के 7 पत्ते घर में देवी-देवताओं के सामने रखें। पत्ते सूखने पर इन्हें हटाएं और नए 7 पत्ते फिर रख दें। कुछ ही दिनों में पति-पत्नी को रिश्ते में चौंकाने वाला लाभ दिखेगा।

2. अशोक का पेड़ घर के वास्तु दोष को भी दूर करता है। घर के सामने अशोक का पेड़ लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर जाती है। घर में शांति और खुशहाली आती है।
3. यह भी कहा जाता है कि देवी-देवताओं को अशोक की पत्तियां अर्पित करने से मनवांक्षित फल मिलता है।
4. शास्त्रों के मुताबिक अशोक के पत्तों के उपाय से वैवाहिक जीवन में आ रही अड़चन दूर होती हैं। इस समस्या से जूझ रहे लोगों को अशोक के पेड़ के पत्तों को पानी में मिलाकर नहाना चाहिए। स्नान के बाद अशोक के पत्तों को पीपल के पेड़ के पास रख दें। लगातार 42 दिनों तक यह प्रक्रिया जारी रखें। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में खुशी लौट आएगी।

 

पढ़ें :- Shakun Shastra : झाड़ू के ऊपर पांव रखना गलत, इसको मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...