1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Shakun Shastra : झाड़ू के ऊपर पांव रखना गलत, इसको मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है

Shakun Shastra : झाड़ू के ऊपर पांव रखना गलत, इसको मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है

जीवन शैली में साफ सफाई का बहुत अधिक असर पड़ता है। घर परिवार के साथ घर में आने वाले मेहमानों का भी इस पर असर पड़ता  है। घर की स्वच्छता से परिवार के सदस्य निरोगी रहत है और घर में सकारात्मक उर्जा का प्रवाह बना रहता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Shakun Shastra : जीवन शैली में साफ सफाई का बहुत अधिक असर पड़ता है। घर परिवार के साथ घर में आने वाले मेहमानों का भी इस पर असर पड़ता  है। घर की स्वच्छता से परिवार के सदस्य निरोगी रहत है और घर में सकारात्मक उर्जा का प्रवाह बना रहता है।  हिंदू धर्म प्रात: काल घर की साफ सफाई करने का नियम है। घर की साफ सफाई के कारण हर दिन नई ताजगी वाला होता है। हिंदू धर्म में झाड़ू को मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है। झाड़ू की पूजा होती है। झाड़ू को सम्मान सहित रखने की बात धर्म शास्त्रों में कही गई है। शकुन शास्त्र के अनुसार,झाड़ू से शकुन- अपशकुन के संकेत प्राप्त होते है। आइये जानते है झाड़ू के कुछ संकेतों के बारे में।

पढ़ें :- Good luck: घर में इस दिशा में चीजों को रखने से पड़ता है ग्रहो का बुरा प्रभाव, दुर्भाग्य से बचने के लिए तुंरत हटाएं ये चीजें

1.वास्तु शास्त्र के मुताबिक अमावस्या के दिन घर से टूटी फूटी पुरानी झाड़ू को बाहर फेंक देना ठीक होता है। अमावस्या के दिन आप घर से झाड़ू बाहर फेंकना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन पुरानी झाड़ू फेंकने से किसी भी प्रकार का दोष नहीं लगता है।
2.झाड़ू के ऊपर पांव रखना गलत समझा जाता है। यह माना जाता है कि व्यक्ति घर आई लक्ष्मी को ठुकरा रहा है।
3.खुले स्थान पर झाड़ू रखना अपशकुन माना जाता है।
4.भोजन कक्ष में झाड़ू न रखें अपशकुन माना जाता है।
5.झाड़ू को कभी भी खड़ी करके नहीं रखना चाहिए। यह अपशकुन माना गया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...