HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Asia cup 2023: एशिया कप 2023 खेलने के लिए टीम इंडिया जा सकती है पाकिस्तान

Asia cup 2023: एशिया कप 2023 खेलने के लिए टीम इंडिया जा सकती है पाकिस्तान

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले क्रिकेट मैच का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। दोनों टीमों की भिड़ंत पर दुनियाभर के लोगों की निगाह टिकी रहती है। टी20 विश्व कप 2022 के बाद भारत और पाकिस्तान की एशिया कप 2023 में भिड़ंत होगी। खबर आ रही है कि एशिया कप 2023 की मेजबानी करने का मौका पाकिस्तान को मिला है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Asia cup 2023: भारत  (India) और पाकिस्तान (Pakistan) के बीच खेले जाने वाले क्रिकेट मैच का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। दोनों टीमों की भिड़ंत पर दुनियाभर के लोगों की निगाह टिकी रहती है। टी20 विश्व कप 2022 के बाद भारत और पाकिस्तान की एशिया कप 2023 में भिड़ंत होगी। खबर आ रही है कि एशिया कप 2023 की मेजबानी करने का मौका पाकिस्तान को मिला है।

पढ़ें :- T20 वर्ल्ड कप से पहले रोहित शर्मा की फिटनेस संदेह के घेरे में; KKR के खिलाफ मैच के बाद सामने आयी बड़ी बात

ऐसे में भारतीय टीम वहां पर जा सकती है। BCCI भी इसको लेकर तैयार है। हालांकि अंतिम फैसला सरकार का रहेगा। सरकार की तरफ से मौका मिलने पर 2008 के बाद भारत अगले साल पाकिस्तान का दौरा कर सकता है।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो 2023 में एशिया कप के लिए भारत की पाकिस्तान यात्रा, निश्चित रूप से उस समय की सरकार की मंजूरी के अधीन होगी, लेकिन अभी, यह निश्चित रूप से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के एजेंडे में है। पाकिस्तान को 2023 के दूसरे भाग में 50 ओवर के एशिया कप की मेजबानी करनी है, जिसके बाद विश्व कप भारत में होगा। एजीएम नोट के अनुसार, बीसीसीआई पाकिस्तान की यात्रा के लिए तैयार है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...