1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. Asian Games 2023 : जेवल‍िन थ्रो इवेंट में भारत ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा फिर बने गोल्डन बॉय, किशोर कुमार जेना ने दिलाया सिल्वर मेडल

Asian Games 2023 : जेवल‍िन थ्रो इवेंट में भारत ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा फिर बने गोल्डन बॉय, किशोर कुमार जेना ने दिलाया सिल्वर मेडल

भारत का एश‍ियन गेम्स 2023 (Asian Games 2023) में मेडल जीतने का अभ‍ियान जारी है। बुधवार को चीन के हांगझोउ एश‍ियन गेम्स में भारत के नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) का जेवल‍िन थ्रो इवेंट भारत ने इतिहास रच दिया है। भारत के स्टार खिलाड़ी नीरज फिर बने गोल्डन बॉय (Golden Boy) बने हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। भारत का एश‍ियन गेम्स 2023 (Asian Games 2023) में मेडल जीतने का अभ‍ियान जारी है। बुधवार को चीन के हांगझोउ एश‍ियन गेम्स में भारत के नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) का जेवल‍िन थ्रो इवेंट भारत ने इतिहास रच दिया है। भारत के स्टार खिलाड़ी नीरज फिर बने गोल्डन बॉय (Golden Boy) बने हैं। तो वहीं भारत के ही किशोर कुमार जेना (Kishore Kumar Jena) ने सिल्वर मेडल (Silver Medal) दिलाया है।

पढ़ें :- Zurich Diamond League : नीरज चोपड़ा गोल्ड मेडल चूके, 4 दिन पहले बने थे वर्ल्ड चैंपियन

भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने लगातार दूसरी बार एशियाई खेलों के भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण जीता है। उन्होंने 88.88 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ स्वर्ण पर कब्जा जमाया। वहीं, भारत के ही किशोर जेना ने 87.54 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ रजत हासिल किया। नीरज ने 2018 जकार्ता एशियाई खेलों में भी स्वर्ण जीता था। वहीं, किशोर का यह पहला एशियाई खेल है और उन्होंने रजत पर कब्जा जमाया। यह किसी भी प्रतियोगिता में जेना का पहला पदक है। जापान के गेंकी डीन 82.68 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

नीरज-जेना का पहला थ्रो

नीरज का पहला थ्रो 82.38 मीटर का रहा। वह फिलहाल पहले स्थान पर हैं। भारत के ही किशोर जेना उनके बाद दूसरे स्थान पर हैं। जेना ने 81.26 मीटर का थ्रो किया। जापान के गेंकी डीन 78.87 थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

नीरज-जेना का दूसरा थ्रो

पढ़ें :- मुझे खुशी है कि लोग एथलीट्स को फॉलो कर रहे हैं... विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के बाद बोले नीरज चोपड़ा

नीरज का दूसरा थ्रो 84.49 मीटर का रहा। उन्होंने अपने पिछले थ्रो में सुधार किया। अभी भी वह पहले स्थान पर बरकरार हैं। वहीं जेना दूसरे स्थान पर हैं। जेना का दूसरा थ्रो 79.76 मीटर का रहा।

नीरज-जेना का तीसरा थ्रो

नीरज का तीसरा थ्रो फाउल रहा। उन्होंने क्रासिंग मार्क को छू लिया। किशोर जेना का तीसरा थ्रो 86.77 मीटर का रहा और वह नीरज से आगे निकल गए हैं और स्वर्ण पदक के दावेदार हो गए हैं। 86.77 मीटर का थ्रो जेना का पर्सनल बेस्ट भी है।

नीरज-जेना का चौथा थ्रो

जेना द्वारा पीछे किए जाने के बाद नीरज अपने चौथे थ्रो में पूरी ऊर्जा के साथ आए और उन्होंने जैसे ही अपना चौथा थ्रो किया उनका आत्मविश्वास सातवें आसमान पर था। उन्हें पता लग गया था कि उनका थ्रो सफल रहा है। नीरज का चौथा प्रयास 88.88 मीटर का रहा। यह नीरज का सीजन बेस्ट थ्रो है। इससे ज्यादा उन्होंने इस सीजन में थ्रो नहीं किया है। वह फिर से पहले स्थान पर आ गए हैं। किशोर जेना का चौथा प्रयास 87.54 मीटर का रहा और वह दूसरे स्थान पर हैं।

पढ़ें :- World Athletics Championships 2023 javelin throw final live streaming : नीरज चोपड़ा आज रचेंगे इतिहास, फ्री में ऐसे देखें लाइव मैच

नीरज-जेना का पांचवां थ्रो

नीरज का पांचवां थ्रो 80.80 मीटर का रहा। वह अभी भी पहले स्थान पर चल रहे हैं। वहीं, किशोर जेना का पांचवां थ्रो फाउल रहा। जेना दूसरे स्थान पर हैं।

नीरज-जेना का छठा थ्रो

नीरज और जेना दोनों का छठा थ्रो फाउल रहा। अपने-अपने प्रयासों के बाद ही दोनों जश्न मनाने लगे। नीरज ने स्वर्ण और जेना ने रजत जीता।

स्पर्धा की शुरुआत में हुई गड़बड़ी

इस स्पर्धा की शुरुआत में ही गड़बड़ी आ गई। सबसे पहले चीनी ताइपे के सुन चेंग चाओ थ्रो के लिए आए, लेकिन उनका थ्रो फाउल रहा। इसके बाद नीरज थ्रो के लिए आए। उन्होंने थ्रो किया, पर उनका स्कोर नहीं बताया गया। इसके बाद कुवैत के अब्दुलरहमान अलाजेमी ने भी थ्रो कर दिया और उनका स्कोर भी नहीं बताया गया। इसके बाद खेल को करीब 15 मिनट रोका गया। नीरज काफी देर तक अधिकारियों से बात करते हुए दिखाई दिए। किसी को नहीं पता था कि क्या हुआ।

पढ़ें :- Neeraj Chopra: वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचे नीरज चोपड़ा, पेरिस ओलंपिक का टिकट भी कंफर्म

बैकग्राउंड में एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के कोचों को उनके मोबाइल पर कुछ करते देखा गया। एशियाड अधिकारी एक-दूसरे के साथ और अब नीरज के साथ बातचीत करते रहे। थ्रो के बाद नीरज ने जैकेट पहन लिया था। नीरज इस तरह की गड़बड़ी से खुश नहीं दिखे। उनका पहला थ्रो तकरीबन 87 मीटर का था, जिसे रद्द कर दिया गया। तकनीकी गड़बड़ी की वजह से नीरज को फिर से पहला थ्रो करना पड़ा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...