1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. असम-मिजोरम सीमा विवाद: CM हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ दर्ज केस होगा वापस

असम-मिजोरम सीमा विवाद: CM हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ दर्ज केस होगा वापस

असम-मिजोरम सीमा (Assam-Mizoram border) पर अभी भी तनाव की स्थिति बनी हुई है। 26 जुलाई को हुई हिंसा के बाद दोनों राज्यों के बीच तनाव बना हुआ है। ये तनाव तब और बढ़ गया जब असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा (CM Himanta Biswa Sarma) के खिलाफ मिजोरम पुलिस ने एफआईआर (Fir) दर्ज कर ली।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। असम-मिजोरम सीमा (Assam-Mizoram border) पर अभी भी तनाव की स्थिति बनी हुई है। 26 जुलाई को हुई हिंसा के बाद दोनों राज्यों के बीच तनाव बना हुआ है। ये तनाव तब और बढ़ गया जब असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा (CM Himanta Biswa Sarma) के खिलाफ मिजोरम पुलिस ने एफआईआर (Fir) दर्ज कर ली।

पढ़ें :- देश में जिस तरह से कोरोना फैला था, उसी तरह नरेंद्र मोदी ने बेरोजगारी फैला दी : राहुल गांधी

हालांकि, मिजोरम पुलिस (Mizoram Police) अब इस मुकदमे को वापस लेने का विचार कर रही है। वहीं, मिजोरम के मुख्य सचिव लालनुनमाविया चुआंगो भी सीएम (CM) के खिलफ दर्ज मुकदमें को वापस लेने पर विचार करने की बात कही है।

मुख्य सचिव (Chief Secretary) ने दावा किया सीएम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने की जानकारी उन्हें नहीं थी। उधर, मामले के बढ़ते तनाव के बीच असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा (CM Himanta Biswa Sarma) ने कहा कि वह किसी भी जांच के लिए तैयार हैं।

हालांकि,  उन्होंने सवाल किया कि यह जांच किसी तटस्थ जांच एजेंसी के जरिए क्यों नहीं की जा रही है। बता दें कि, सीमा विवाद के बाद मिजोरम ने असम पर सीमा विवाद शुरू करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पहले असम की तरफ से फायरिंग की गयी हे।

पढ़ें :- जयराम रमेश बोले- 'दक्षिण में साफ और उत्तर में हाफ हो जाएगी भाजपा', कमजोर वर्ग को हम बनाना चाहते हैं सशक्त
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...